Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्म करने से Kangana Ranaut ने किया था इनकार, डायरेक्टर को नहीं पसंद आया रिजेक्शन!

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने से मना कर दिया था। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने रिजेक्ट की थी रणवीर की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    कंगना रनौत ने रिजेक्ट की थी रणवीर की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बेधड़क होकर कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की दो फिल्में भी शामिल हैं।

    कंगना रनौत ने रणवीर सिंह की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी ठुकरा दिया था। जब उन्होंने अभिनेता की ये फिल्म ठुकराई तो डायरेक्टर को यह रिजेक्शन पसंद नहीं आया था। 

    कंगना ने ठुकराई भंसाली की फिल्म

    यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 2013 में आई रामलीला (Ramleela) फिल्म है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस ब्लॉकस्टर फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने आइटम नंबर किया था।

    कंगना के फैसले से नाखुश डायरेक्टर

    मगर क्या आपको पता है कि प्रियंका चोपड़ा से पहले कंगना रनौत को आइटम नंबर के लिए अप्रोच किया गया था। खुद कंगना ने ANI के साथ बातचीत में बताया, "उन्होंने कहा, 'तुम्हें यह गाना करना चाहिए।' मैंने कहा, 'सर, मैं आइटम नंबर नहीं करना चाहती।' और उन्हें यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई।"

    यह भी पढ़ें- अब आएगा Kangana की जिंदगी में 'Queen' वाला स्टारडम, धमाकेदार सीक्वल के साथ लौट रही हैं मिस रनौत?

    Kangana Ranaut

    कंगना की फोटो देख भंसाली का था ऐसा रिएक्शन

    कंगना रनौत ने आगे बताया कि सलमान खान के कहने पर वह संजय लीला भंसाली से मिली थी। यह बात डेब्यू फिल्म गैंगस्टर के पहले की है। सलमान ने कहा था कि अगर भंसाली उन्हें देखेंगे तो वह उन्हें तुरंत साइन कर लेंगे। मगर जब वह भंसाली से मिलने गईं तो उनका अलग ही एक्सपीरियंस था। उन्होंने इस बारे में बताया- 

    मैंने कहा, 'सर सलमान ने मुझे आपसे मिलने के लिए कहा है।' उन्होंने कहा, 'हां, हां... बैठो।' उन्होंने मुझसे पूछा, 'यह क्या है?' मैंने कहा, 'यह मेरी पोर्टफोलियो फाइल है।' उन्होंने मेरी तस्वीरें देखीं और साथ ही मेरे चेहरे को भी गौर से देखा।

    उन्होंने कहा, 'तुम हर तस्वीर में अलग दिख रही हो। तुम्हारा असली चेहरा कैसा है?' उन्होंने कहा, 'अगर हम तुम्हारे बालों को सीधा कर दें, तो तुम अलग दिखती हो। अगर हम तुम्हें विग पहना दें, तो तुम अलग दिखती हो।' मैंने पूछा, 'क्या यह अच्छी बात है या बुरी?'... और फिर वह मेरी तस्वीरें देखते रहे और कहा, 'तुम्हें खुद ही पता चल जाएगा।

    सिर्फ रामलीला ही नहीं, बल्कि कंगना रनौत ने एक बार बताया था कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भी ठुकरा चुकी हैं। एक्ट्रेस को दीपिका पादुकोण का किरदार पसंद नहीं आया था।

    यह भी पढ़ें- पुराने गिले-शिकवे भुलाकर Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'मां बनने के बाद उनसे...'

    खबरें और भी