Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने गिले-शिकवे भुलाकर Deepika Padukone के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- 'मां बनने के बाद उनसे...'

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:16 PM (IST)

    कंगना रनौत ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड करने पर उनका खुलकर समर्थन किया है। ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण को मिला कंगना रनौत का साथ/ फोटो- Instagram

    दीपिका पादुकोण को मिला कंगना रनौत का साथ/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी '8 घंटे की शिफ्ट' डिमांड को लेकर काफी लंबे समय तक विवादों में फंसी रही थीं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने उनकी इस डिमांड पर तंज कसते हुए उन्हें प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया था।

    कई महीनों तक बॉलीवुड में इस बात पर बहस छिड़ी रही कि दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की यह डिमांड कितनी सही और कितनी गलत है। अब हाल ही में बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत और कभी दीपिका की सबसे बड़ी 'प्रतिद्वंद्वी' कही जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पुरानी बातों को भुलाकर उनका खुलकर समर्थन किया है।

    दीपिका के सपोर्ट में क्या बोलीं कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई  से खास बातचीत करते हुए 'पद्मावत' एक्ट्रेस की इस डिमांड पर रिएक्ट किया। कंगना ने कहा,

    "मुझे नहीं लगता कि इस बात का इतना बतंगड़ बनाने की जरूरत थी। अगर आपने देखा है कि वह (दीपिका पादुकोण) किस मुकाम से आई हैं, तो उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी वह जगह कमाई है। उनकी एक बेटी है, वह अब मां बन चुकी हैं और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। अगर आज वह 8 घंटे काम करने की इच्छा जाहिर कर रही हैं, तो उन्होंने वह जगह और रुतबा खुद बनाया है।"

    kangana ranaut support deepika padukone in shift demand controversy  (1)

    शिफ्ट को लेकर दीपिका-कंगना में हुई थी बातचीत

    इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण के साथ हुई एक पुरानी बातचीत को भी याद किया, जब दीपिका निर्देशक इम्तियाज अली की किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें- 'हमारे बच्चे...', चिराग संग क्या है कंगना का रिश्ता? मजाक-मजाक में बता दिया सबकुछ

    एक्ट्रेस ने बताया, "जब दीपिका और मैं साथ थे... वह शायद इम्तियाज अली की किसी फिल्म पर काम कर रही थीं, उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी 12 घंटे की शिफ्ट है। तो मैंने उनसे कहा कि 'मैं तो सिर्फ 10 घंटे ही काम करती हूं।' यह सुनकर वह बोलीं- 'यह तो बहुत बढ़िया है'।"

    खबरें और भी

    'मां बनने के बाद ज्यादा काम करवाना गलत'

    कंगना रनौत ने शुरुआती संघर्ष का जिक्र करते हुए आगे कहा, "एक ऐसा समय भी था जब हम 12-14 घंटे से कम काम करने के लिए राजी ही नहीं होते थे, क्योंकि हमारे अंदर वह जुनून था। हमें वह करना था और हम इन चीजों के पीछे लगे हुए थे। हमें सक्सेसफुल होना था और हम वो सब कुछ पाना चाहते थे।" कंगना ने दीपिका को सपोर्ट करते हुए यह भी कहा कि किसी को भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए शुरुआती दौर में कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जब कोई एक्ट्रेस मां बन जाती है, तो उसके बाद आप उससे इतने लंबे-लंबे घंटे काम करने के लिए कह रहे हैं, यह बहुत ज्यादा हो जाता है।

    deepika kangna

    आपको बता दें कि कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच एक समय पर काफी गिले-शिकवे रह चुके हैं। कंगना ने कई मौकों पर दीपिका पादुकोण को लेकर तंज कसा है और उनके 'डिप्रेशन' कैंपेन पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि कंगना पुरानी सभी बातों को भूलकर दीपिका के सपोर्ट में खड़ी हैं।

    यह भी पढ़ें- अब आएगा Kangana की जिंदगी में 'Queen' वाला स्टारडम, धमाकेदार सीक्वल के साथ लौट रही हैं मिस रनौत?