'संस्कार-देशभक्ति,' Kangana Ranaut ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, नए भारत का किया जिक्र
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने फिल्म धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। ...और पढ़ें
-1774532774805_m.webp)
रणवीर सिंह और कंगना रनौत (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अभिनेत्री कंगना रनौत को पसंद आई धुरंधर 2
एक्ट्रेस ने की रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ
जमकर धमाल मचा रही है धुरंधर द रिवेंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम सेलेब्स धुरंधर द रिवेंज की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं।
इस मामले में अब नया एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत का शामिल हो रहा है। पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली के समारोह के दौरान कंगना ने धुरंधर 2 की तारीफ की है और इसे नए भारत की तस्वीर बताया है।
कंगना ने की धुरंधर 2 की प्रशंसा
हाल ही में कंगना रनौत ने राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान कंगना ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म के विजन की तुलना आधुनिक भारत से करते हुए, आज के राष्ट्र को एक नया भारत बताया, जो साहसी, शक्तिशाली और लगातार विकसित हो रहा है। कंगना ने मीडिया से बाचतीत करते हुए कहा है-
यह भी पढ़ें- असल जिंदगी में कैसे दिखते थे Dhurandhar 2 के ये किरदार? 2 साल की तलाश के बाद पूरी हुई थी कास्टिंग

ये नए भारत की तस्वीर है। जितना लोगों को गुमराह किया है, भारत की इमेज को खराब किया है। धुरंधर 2 जैसी आप फिल्में देखें, देशभक्ति फिल्में देखें। नए भारत की तस्वीर देखें, जिसमें संस्कार देशभक्ति, आधुनिकता और विकसित भारत का सपना दर्शाती है। आप इस तरह की मूवीज में देख सकते हैं।
खबरें और भी
#Dhurandhar2 - Kangana Ranaut strongly praises Dhurandhar 2 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) March 26, 2026
She compared the film’s vision with modern India, calling today’s nation a “New India”bold, powerful, and evolving. According to her, what the movie portrays reflects this
transformation and the vast, dynamic spirit… pic.twitter.com/7CzsMCZNMw
ऐसे में कंगना रनौत के इस बयान से ये साफ होता है कि उनका मानना है कि धुरंधर 2 इस नए दौर के विस्तार और यथार्थ को सामने लाती है। अपने मजबूत कहानी और प्रभाव के लिए वह इस फिल्म का खुले तौर पर समर्थन करती हैं। कंगना रनौत के अलावा आलिया भट्ट और करण जौहर जैसी हस्तियां भी धुरंधर 2 की तारीफ में कसीदे पढ़ चुकी हैं।
धुरंधर द रिवेंज रच रही है इतिहास
फिल्म धुरंधर द रिवेंज की तारीफ का सबसे कारण ये है कि फिल्म कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने पहले हफ्ते में 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइज ये कमाई 1000 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।