Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारे बच्चे...', चिराग संग क्या है कंगना का रिश्ता? मजाक-मजाक में बता दिया सबकुछ

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:01 PM (IST)

    कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते की अटकलों पर खुलकर बात की, मजाक में कहा कि अगर रोमांस होता तो अब तक बच्चे होत ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी (फाइल फोटो)

    कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का खुलकर जवाब दिया और चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सफाई दी।

    कंगना रनौत अपनी साफगोई और तीखे बयानों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक, वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर खबरों में बनी रहती हैं।

    हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कंगना ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। इसी दौरान उन्होंने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    चिराग पासवान पर क्या बोलीं कंगना?

    काफी समय से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। इन अफवाहों पर जवाब देते हुए कंगना ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह चिराग को करीब 10 सालों से जानती हैं।

    उन्होंने मजाक करते हुए कहा, "अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे भी हो चुके होते।" उनके इस बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    राजनीति पर भी रखी खुलकर राय

    इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने राजनीति पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिना वजह उन्हें किसी बड़े पद के योग्य नहीं मान सकतीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा कि वह सभी को समान नजर से देखते हैं और खासतौर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देते हैं।

    बातचीत के दौरान कंगना ने अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय सलमान खान ने उनसे कहा था कि वह संजय लीला भंसाली की हीरोइन हैं, जो उनके लिए बड़ी बात थी।

    करण जोहर पर कंगना का नरम रुख

    इसके अलावा, लंबे समय से नेपोटिज्म के मुद्दे पर आवाज उठाने वाली कंगना ने करण जौहर को लेकर इस बार थोड़ा नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि करण जौहर बुरे इंसान हैं। कुल मिलाकर, कंगना रनौत का यह इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है और उनके बयान सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    'ब्लैंक चेक देता हूं, सरकारी खर्च से आपकी फोटो भी छपवा दूंगा', विपक्ष से ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?