अब आएगा Kangana की जिंदगी में 'Queen' वाला स्टारडम, धमाकेदार सीक्वल के साथ लौट रही हैं मिस रनौत?
कंगना रनौत बिग स्क्रीन पर एक बार फिर से तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह अपनी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सीक्वल के साथ जल्द ही स्क्रीन पर आएंगी। ...और पढ़ें

कंगना रनौत 13 साल बाद लाएंगी इस फिल्म का सीक्वल/फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनौत अब फिल्मी पर्दे पर कम ही नजर आती हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं। उनकी लास्ट फिल्म 'इमरजेंसी' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
कंगना रनौत की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही असरदार न रही हों, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें बिग स्क्रीन पर देखने की आस लगाए रहते हैं। अब फैंस की बेताबी को देखते हुए 'इमरजेंसी' के बाद कंगना रनौत एक ऐसी फिल्म का सीक्वल लेकर आ रही हैं, जिसने सालों पहले उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' बना दिया था।
इस धांसू फिल्म के सीक्वल के साथ लौटेंगी कंगना रनौत
सालों पहले जिस फिल्म ने कंगना रनौत के करियर को ऊंचाई पर पहुंचाया था, अब उसी का सीक्वल लेकर अभिनेत्री बॉक्स ऑफिस के मैदान में फिर उतरेंगी। कंगना की फिल्म 'क्वीन' को लेकर एक लंबे समय से चर्चा थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'संस्कार-देशभक्ति,' Kangana Ranaut ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, नए भारत का किया जिक्र
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत और निर्देशक विकास बहल फिल्म 'क्वीन 2' (Queen 2) की शूटिंग अप्रैल के अंत में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 'क्वीन 2' में कंगना रनौत खुद की तलाश करने वाली एक लड़की की स्वतंत्रता का सब्जेक्ट लेकर आएंगी। हालांकि, इसका ताल्लुक पिछली कहानी से जुड़ा नहीं होगा।
खबरें और भी
इस बार शहरी लड़की बनकर छाएंगी कंगना रनौत?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्वीन' के पहले पार्ट में जहां कंगना ने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार अदा किया था, वहीं इस बार वह प्रॉपर 'सिटी गर्ल' (शहरी लड़की) बनेंगी, जो स्मार्ट है, चुलबुली है और मजबूत भी। हालांकि, कहानी का मोड़ उसे आत्म-खोज की तरफ ले जाएगा। इस बार वह अपने राजकुमार को ढूंढते हुए 'लंदन' या विदेश नहीं जाएंगी, बल्कि भारत में ही उनकी जर्नी को दर्शाया जाएगा।
नए एक्टर्स की होगी 'क्वीन 2' में एंट्री
'क्वीन' में जहां कंगना रनौत के अपोजिट राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे, तो वहीं इस बार रिपोर्ट्स की मानें तो सपोर्टिंग कास्ट पूरी तरह से नई होगी। सूत्रों ने बताया, "मुंबई के स्टूडियो में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, जहां एक नॉर्थ इंडियन सिटी का सेट बनाया जाएगा। इसमें मुख्य नायिका के घर का सेट भी अलग से बनेगा। मुंबई का शेड्यूल खत्म करने के बाद टीम अलग-अलग मेट्रो सिटीज में भी शूट करेगी। तीन महीने में इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने का हमारा टारगेट है।"