Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये कैसा रोल?' Kangana Ranaut ने ठुकराई थी सलमान खान की ये कल्ट फिल्म, 918 करोड़ कमाकर बनी ब्लॉकबस्टर

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:26 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सलमान खान (Salman Khan) की एक कल्ट मूवी ठुकरा दी थी जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने ठुकराई थी सलमान की मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    कंगना रनौत ने ठुकराई थी सलमान की मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर किया है, लेकिन बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ अभी तक उनकी कोई फिल्म नहीं आई।

    ऐसा नहीं है कि सलमान खान (Salman Khan) ने कभी कंगना रनौत को कोई फिल्म ऑफर नहीं। दरअसल, खुद कंगना ने ही एक्टर की कल्ट मूवी को ठुकरा दिया था। यह बात खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

    कंगना रनौत ने एक नहीं, बल्कि सलमान खान की दो-दो फिल्मों को ठुकराया था। एक फिल्म का रोल देखकर तो वह एक्टर से बोल बैठी थीं- 'ये क्या रोल दिया है?' जिस फिल्म को एक्ट्रेस ने ठुकराया था, वो बाद में ब्लॉकबस्टर रही थी।

    ब्लॉकबस्टर फिल्म करने से कंगना का इनकार

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 2015 में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)। इस फिल्म की कहानी बजरंगी की है जो पाकिस्तान से आई बच्ची को उसके घर छोड़ने के लिए जाता है। फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) थीं।

    Salman Kareena

    कंगना को पसंद नहीं आया था रोल

    मगर करीना कपूर से पहले यह रोल कंगना रनौत को मिला था। एक्ट्रेस ने खुद इमरजेंसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था-

    खबरें और भी

    सलमान ने मुझे बजरंगी भाईजान में एक रोल दिया था। मैंने कहा, 'ये क्या रोल दिया है?'

    यह भी पढ़ें- न रणवीर सिंह, न माधवन...Dhurandhar 2 में इसके काम की जबरा फैन हुईं Kangana Ranaut, बोलीं- 'सुपरस्टार को सलाम'

    कंगना ने सलमान की दूसरी फिल्म को भी किया था मना

    कंगना रनौत ने यह भी बताया था कि बजरंगी भाईजान के रिजेक्ट करने के बावजूद सलमान खान ने दोबारा उन्हें सुल्तान (2016) ऑफर की थी लेकिन कंगना को सुल्तान में भी उनका रोल पसंद नहीं आया था। इस बारे में कंगना ने कहा था कि जब उन्होंने सुल्तान ठुकराई तो सलमान ने जवाब में कहा कि आखिर अब वह उन्हें कैसा रोल दें। बाद में यह रोल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को मिला। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं।

    Kangana Salman

    कंगना रनौत ने अपने इसी इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि भले ही उन्होंने सलमान की दो बैक-टू-बैक फिल्में ठुकराई हों, लेकिन कभी भी उनके बॉन्ड पर असर नहीं पड़ा। जब इमरजेंसी रिलीज हुई थी, तब सलमान ने उन्हें फोन करके उनकी तारीफ भी की थी। 

    यह भी पढ़ें- 26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी Kangana Ranaut, मूवी में होगा क्वीन का ये किरदार