26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी Kangana Ranaut, मूवी में होगा क्वीन का ये किरदार
कंगना रनौत 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित फिल्म में नजर आने वाली हैं। मूवी का नाम 'भारत भाग्य विद्धता'। यह फिल्म हमलों के दौरान अस्पताल में हुई भयावह घटन ...और पढ़ें
-1773207566005_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। कंगना बहुत जल्द 'भारत भाग्य विद्धता' नाम की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी कहानी 26/11 हमलों पर आधारित होगी।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म हमलों के दौरान अस्पताल में घटी भयावह घटना पर केंद्रित होगी।फिल्म की कहानी में इस पूरे संकट के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और बहादुरी और उसके बाद जो कुछ हुआ, उसे भी उजागर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर जैसी फिल्में...', बैन-बॉयकॉट ट्रेंड पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान- माहौल में कड़वाहट ना आ जाए
फिल्म में क्या होगा कंगना का किरदार?
खबरों के मुताबिक, कंगना फिल्म में एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभाएंगी। उनके किरदार के माध्यम से, कहानी उन व्यक्तियों के समर्पण और साहस पर प्रकाश डालना चाहती है जो पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करते हैं, खासकर खतरे और अनिश्चितता के क्षणों में। फिल्म में जो दिखाया जाएगा वो 26 नवंबर, 2008 को हुए हमलों से जुड़ी घटना पर आधारित है, जब आतंकवादी अजमल कसाब और इस्माइल खान मुंबई भर में हमले करते हुए अस्पताल परिसर में घुस गए थे।
-1773208027807.jpg)
अस्पताल में मच गई थी अफरा-तफरी
हमले के दौरान, हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड्स को मार डाला था और अस्पताल के कई कर्मचारी घायल हो गए थे। आतंवादी ताज महल पैलेस होटल और ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल सहित कई स्थानों को निशाना बनाते हुए शहर पर नियंत्रण करने के प्रयास में थे। इस हमले में अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने अफरा-तफरी के बीच भी असाधारण साहस का परिचय दिया। डर के माहौल के बीच भी उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं सहित सबसे संवेदनशील मरीजों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। पकड़े जाने से बचने के लिए, उन्होंने सभी खिड़कियां और दरवाजे सील कर दिए, सभी बत्तियां बंद कर दीं और अपने फोन साइलेंट कर दिए।
खबरें और भी
-1773208072713.jpg)
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में
कंगना रनौत को आखिरी बार इमरजेंसी में देखा था। फिल्म में कंगना ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वो हॉरर ड्रामा ब्लेस्ड बी द डेविल में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।