Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न रणवीर सिंह, न माधवन...Dhurandhar 2 में इसके काम की जबरा फैन हुईं Kangana Ranaut, बोलीं- 'सुपरस्टार को सलाम'

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    कंगना रनौत ने 'धुरंधर: द रिवेंज' देख ली। इस फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला और रणवीर-माधवन, संजय दत्त को छोड़ इस शख्स ...और पढ़ें

    कंगना रनौत को धुरंधर 2 में पसंद आया इस शख्स का काम/ फोटो- Instagram

    कंगना रनौत को धुरंधर 2 में पसंद आया इस शख्स का काम/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक, हर जगह इस फिल्म और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है।

    अब हाल ही में बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांधे हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए पोस्ट करते हुए कंगना ने रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि एक खास शख्स को 'धुरंधर 2' का असली सुपरस्टार बताया है।

    कंगना रनौत ने बांधे आदित्य धर की तारीफों के पुल

    शनिवार को 'धुरंधर 2' देखने के बाद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की सक्सेस को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "धुरंधर 2' की सफलता की सबसे बेस्ट चीज आदित्य धर हैं, जिन्होंने खुद को एक सुपरस्टार डायरेक्टर के रूप में स्थापित किया है। हॉलीवुड में सुपरस्टार डायरेक्टर्स हमेशा वहां के सुपरस्टार एक्टर्स से ज्यादा बड़े और फेमस होते हैं; जैसे- स्पीलबर्ग, टारनटिनो और नोलन। हमने कभी अपने डायरेक्टर्स को उतनी रिस्पेक्ट और क्रेडिट नहीं दिया।"

    यह भी पढ़ें- जिस Dhurandhar की कंगना ने की तारीफ, उसी के एक्टर ने 'इमरजेंसी' पर कहा कुछ ऐसा...चढ़ जाएगा क्वीन का पारा

    कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में डायरेक्टर्स के काम की सराहना करते हुए आगे लिखा, "वे कम पैसे लेकर हमेशा जरूरत से ज्यादा काम करते हैं और उन्हें सुपरस्टार्स बुली करते हैं। यही वजह है कि मैं कभी किसी ऐसे यंगस्टर से नहीं मिली, जो फिल्ममेकर, सिनेमैटोग्राफर या फिर टेक्नीशियन बनना चाहता हो। हर कोई यह दावा करता है कि वह टैलेंटेड है, लेकिन सब सिर्फ एक्टर बनना चाहते हैं। यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर है, जो हीरो से ज्यादा चमका है। आज कई यंगस्टर्स हैं, जो उनकी इस सक्सेस स्टोरी को देख रहे हैं और उनकी तरह ही बनकर इंडस्ट्री में ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं। आपको सलाम आदित्य धर सर।"

    खबरें और भी

    kangana ranaut 11

    कंगना के अलावा इन सितारों ने भी की तारीफ

    कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में जहां आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे, तो वहीं उन्होंने निर्देशक के अलावा रणवीर सिंह, सारा अर्जुन या आर. माधवन तक किसी भी एक्टर का नाम अपनी पोस्ट में मेंशन नहीं किया। कंगना रनौत से पहले एस.एस. राजामौली, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ के बड़े सितारों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।

    dhurandhar the revenge cbfc

    आपको बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 333 करोड़ रुपये और भारत में 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के Prakash Raj? फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन-Jr एनटीआर पर साधा निशाना