जिस Dhurandhar की कंगना ने की तारीफ, उसी के एक्टर ने 'इमरजेंसी' पर कहा कुछ ऐसा...चढ़ जाएगा क्वीन का पारा
कंगना रनौत ने धुरंधर की रिलीज पर फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन उन्हें बदले में ताना मिला है। 'धुरंधर-2' से तारीफें बटोरने वाले राकेश बेदी ने इमरजेंसी पर ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' एक्टर ने कंगना की फिल्म पर मारा ताना/ फोटो- Instagram
HighLights
'धुरंधर 2' एक्टर ने कंगना की 'इमरजेंसी' पर साधा निशाना
कभी कंगना रनौत ने जमकर की थी 'धुरंधर' की तारीफ
राकेश बेदी ने 'इमरजेंसी' के फ्लॉप होने पर की बयानबाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब 'धुरंधर-पार्ट 1' रिलीज हुई थी, तो कंगना रनौत ने उस फिल्म की जमकर तारीफों के पुल बांधे थे। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की मूवी को मास्टरपीस बताया था और फिल्म देखते हुए खूब सीटियां बजाई थीं।
हालांकि, जिस कंगना रनौत ने 'धुरंधर' (Dhurandhar) की इतनी तारीफ की थी, अब उसी फिल्म की सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक्टर राकेश बेदी ने उन्हें बातों ही बातों में ताना मार दिया है। दरअसल, अभिनेता राकेश बेदी ने कंगना रनौत की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' पर तंज कसा है।
राकेश बेदी बोले- 'दो दिन भी नहीं चली फिल्म'
'धुरंधर: द रिवेंज' की अपार सफलता के बीच कई लोग इस फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' बता रहे हैं। इसी मुद्दे पर हाल ही में फिल्म में 'हमजा अली मजारी' के ससुर का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने अपना रिएक्शन दिया। हालांकि, फिल्म का बचाव करते-करते उन्होंने कंगना रनौत की मूवी पर भी निशाना साध दिया। राकेश बेदी ने एनडीटीवी से हुई खास बातचीत में कहा,
"हाल ही में इंदिरा गांधी और पीएम मोदी पर एक फिल्म आई थी, वह फिल्म दो दिन भी सिनेमाघरों में नहीं चल पाई थी। वहीं, 'धुरंधर' की राइटिंग और स्क्रीनप्ले बहुत अच्छा है। लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर बनी फिल्म पहले कभी नहीं देखी है।"
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर-2' का वो 1 सीन जिसने थियेटर में मचा दिया गदर, रणबीर का डायलॉग सुन दर्शक बोले- 'ये है असली हिंदुस्तान!'
'धुरंधर 2' को एजेंडा बताने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म को पॉलिटिकल एजेंडा बताने वालों को करारा जवाब देते हुए राकेश बेदी ने कहा, "मैं राजनीति में विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है कि यह सिनेमा है और हर किसी को इसे पसंद या नापसंद करने का पूरा हक है। हालांकि, आप किसी भी फिल्म को 'सत्ता समर्थक' या 'सत्ता विरोधी' जैसी किसी एक कैटेगरी में नहीं डाल सकते हैं।"
खबरें और भी
अभिनेता ने अपनी बात खत्म करते हुए दर्शकों से मिल रहे प्यार के बारे में कहा, "लोगों को इस फिल्म से पहले से ही काफी उम्मीदें थीं और अब जब यह आ चुकी है, तो हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म के शोज 24 घंटे चल रहे हैं।" आपको बता दें कि राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2' में 'जमील जमाली' का किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।
-1773999948809.jpg)