Dhurandhar 2 में माधुरी दीक्षित के 36 साल पुराने गाने को किया गया रीक्रिएट, फिल्म में लाता है बड़ा ट्विस्ट
Dhurandhar 2 में 36 साल पुराने गाने के रीमिक्स ने खलबली मचा दी है। 3 दशक पहले इस गाने को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। ...और पढ़ें
-1773996617572_m.webp)
'धुरंधर 2' में 36 साल पुराने गाने ने मचाई खलबली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और थिएटर्स तालियों और सीटियों से गूंज उठे हैं। सबसे ज्यादा फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक ने सुर्खियां बटोर रखी हैं। जिनमें पुराने गानों का जबरदस्त रीमिक्स बनाया गया था। इन्हीं में से एक गाना है माधुरी दीक्षित का जो 36 साल पहले रिलीज हुआ था।
गाने के साथ फिल्म में आता है जबरदस्त मोड़
3 दशक से भी ज्यादा पुराने इस गाने को 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया गया है और जबरदस्त मोड़ पर ये सुनाई देता है। दरअसल आयरनी ये है कि यह गाना 90 के दशक में आई फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर फिल्माया गया था और इस गाने का शानदार रीमिक्स तभी बजता है जब संजय दत्त के किरदार के साथ फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट आता है।
-1773996774128.jpg)
यह भी पढ़ें- रिलीज के कुछ समय में ही ऑनलाइन लीक हुई Pawan Kalyan की उस्ताद भगत सिंह, क्या मेकर्स को होगा नुकसान?
कौन सा है ये गाना?
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है तम्मा तम्मा लोगे (Tamma Tamma Loge) है। यह गाना 1990 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार का है जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जितेंद्र, जया प्रदा, किरण कुमार जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाया था। इसे राज एन सिप्पी ने डायरेक्ट किया और संजय-सुधीर रॉय ने प्रोड्यूस किया था। 'तम्मा तम्मा लोगे' को अनुराधा पौडवाल और बप्पी लाहिरी ने गाया है।
-1773996788316.jpg)
'धुरंधर 2' में संजय दत्त के किरदार के लिए ही इस गाने का रीमिक्स बैकग्राउंड में बजाया जाता है और इसी दौरान फिल्म में एक बड़ा मोड़ भी आता है। इसके अलावा भी फिल्म में कई रीमिक्स गाने हैं जो फिल्म को एंटरटेनिंग बनाते हैं।
खबरें और भी
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के बारे में
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक दे चुकी है जिसमें पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
