Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 देखने के लिए पाकिस्तान में दर्शकों के बीच मचा हड़कंप, बैन के बाद भी लाहौर में ऐसा हाल

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 in Pakistan) पाकिस्तान में भी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही धुरंधर 2। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही धुरंधर 2। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 3 घंटे 49 मिनट के रन टाइम के बावजूद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को देखने वाली की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। थिएटर्स हाउसफुल है और कमाई से इतिहास रचा जा रहा है। 

    फिल्म का बज सिर्फ भारत में नहीं है, बल्कि पड़ोसी मुल्क में भी देखा जा रहा है। धुरंधर के अलावा धुरंधर 2 भी कई देशों में बैन रही, इसमें पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल है। मगर पाकिस्तान में यह धड़ल्ले से देखी जा रही है।

    पाकिस्तान में देखी जा रही है फिल्म

    जी हां, भले ही धुरंधर 2 पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज न हुई हो, लेकिन धुरंधर की तरह दूसरा पार्ट भी पायरेटेड वर्जन में देखा जा रहा है। पाकिस्तानियों के बीच धुरंधर 2 को लेकर काफी बज है। इसका अंदाजा एक वायरल हो रही तस्वीर से लगाया जा सकता है।

    Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1

    लाहौर में बिका धुरंधर 2 का पायरेटेड वर्जन

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शख्स दावा कर रहा है कि वह लाहौर में धुरंधर 2 का पायरेटेड कट देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Dhurandhar 2 ने इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तोड़ी कमर, ओपनिंग कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

    Dhurandhar In Pakistan

    बता दें कि धुरंधर भी पाकिस्तान में बैन थी, लेकिन यह फिल्म भी पायरेटेड वर्जन में देखे जाने की खबर आई थी। यही नहीं, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में आई तो यह नंबर 1 बन गई थी। 

    किन देशों में बैन है धुरंधर 2?

    धुरंधर की तरह धुरंधर 2 भी खाड़ी देशों में बैन है। इस फिल्म पर एंटी-पाकिस्तान का आरोप लगा और UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान, बहरीन के सेंसर बोर्ड ने जहां फिल्म को मंजूरी नहीं दी, वहीं पाकिस्तान ने फिल्म को ऑफिशियली बैन कर दिया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 का बंटाधार! इन दो राज्यों में एक करोड़ भी नहीं कमा पाई रणवीर सिंह की फिल्म