Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 का बंटाधार! इन दो राज्यों में एक करोड़ भी नहीं कमा पाई रणवीर सिंह की फिल्म

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 12:47 PM (IST)

    Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 पहले ही दिन दो राज्यों में फ्लॉप साबित हुई थी। ...और पढ़ें

    दो राज्यों में धुरंधर 2 का बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    दो राज्यों में धुरंधर 2 का बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से एक ओर इतिहास रच दिया, वहीं दो राज्यों में फिल्म का हाल बेहाल रहा।

    19 मार्च को सिनेमाघरों में आई आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म थी। पहले ही दिन सारे शोज हाउसफुल रहे। सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन सेंचुरी मारने वाली धुरंधर 2 पहली फिल्म है। मगर क्या आपको पता है कि कुछ राज्यों में धुरंधर का जादू नहीं चल पाया।

    धुरंधर 2 हिट या फ्लॉप?

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 145 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था। हालांकि, सबसे ज्यादा कारोबार हिंदी में हुआ। फिल्म ने हिंदी भाषा में 99 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    साउथ में नहीं चला धुरंधर 2 का जादू

    धुरंधर 2 हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषआ में रिलीज हुई थी। हालांकि, हिंदी में ही फिल्म की कमाई अच्छी रही। दो राज्यों में तो फिल्म एक करोड़ भी नहीं कमा पाई। यह राज्य रहे कर्नाटक और केरल।

    • हिंदी- 99.10 करोड़ रुपये
    • कन्नड़- 8 लाख रुपये
    • मलयालम- 9 लाख रुपये
    • तमिल- 1.16 करोड़ रुपये
    • तेलुगु- 2.12 करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Dhurandhar 2 ने इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तोड़ी कमर, ओपनिंग कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

    खबरें और भी

    किन फिल्मों के साथ धुरंधर 2 का क्लैश?

    धुरंधर 2 के साथ भले ही कोई बॉलीवुड फिल्म टक्कर लेने से बच गई, लेकिन साउथ की कई फिल्मों से धुरंधर 2 का क्लैश हुआ जिन्होंने धांसू कलेक्शन किया। तेलुगु में आई पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने ओपनिंग डे पर करीब 31.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। यह कमाई सिर्फ तेलुगु भाषा में हुई है।

    Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1

    वहीं, एक मलयालम फिल्म आडु 3 भी आई है जिसने पहले दिन 6 करोड़ कमाए। तमिल फिल्म यूथ ने 3.20 करोड़, जबकि कन्नड़ फिल्म लव मौकटेल 3 ने डेढ़ करोड़ के करीब ओपनिंग की। इन फिल्मों का ज्यादा बज नहीं था, फिर भी साउथ में धुरंधर 2 की बजाय ये फिल्में करोड़ों कमा ले गईं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सारे रिकॉर्ड हुए 'धराशायी', पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर चमकी फिल्म