Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 है प्रोपेगेंडा फिल्म? आलोचनाओं पर राकेश बेदी का करारा जवाब- 'इंदिरा गांधी और मोदी पर भी तो...'

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:43 AM (IST)

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर जमील जमाली उर्फ राकेश बेदी ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर राकेश बेदी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर राकेश बेदी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. धुरंधर 2 को बताया गया प्रोपेगेंडा फिल्म

    2. राकेश का प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर रिएक्शन

    3. राकेश बेदी फिल्म में बने हैं जमील जमाली

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में जमील जमाली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर रिएक्शन दिया है।

    राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को सफलता के साथ-साथ आलोचना भी मिल रही है। कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं जिस पर राकेश ने चुप्पी तोड़ी है।

    धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर बोले राकेश बेदी

    राकेश बेदी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा, "मैं राजनीति में विश्वास नहीं रखता। मेरा मानना है कि यह सिनेमा है। हर किसी को कोई फिल्म पसंद करने या न करने का अधिकार है लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को किसी खास कैटेगरी में रखना सही है कि यह सत्ता-समर्थक है या सत्ता-विरोधी है। असल बात तो यह है कि लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।"

    दो फिल्मों की फ्लॉप पर राकेश बेदी का रिएक्शन

    राकेश बेदी ने उन फिल्मों का जिक्र किया जो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहीं। बकौल एक्टर, "हाल ही में इंदिरा गांधी और मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) पर एक फिल्म आई थी, लेकिन ये फिल्में दो दिन भी नहीं चल पाईं। धुरंधर की राइटिंग और स्क्रीनप्ले जबरदस्त है। लोगों ने इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर बनी कोई फिल्म कभी नहीं देखी होगी।"

    यह भी पढ़ें- रहमान डकैत के बाद Dhurandhar 2 में इस विलेन ने बढ़ाई हमजा की टेंशन, खोल देगा सारी पोल?

    Ranveer Singh Dhurandhar 2 loop holesa

    कभी नहीं देखी धुरंधर 2 जैसी दीवानगी

    राकेश बेदी ने आगे कहा, "यह एक जबरदस्त दीवानगी है जो चल रही है। कम से कम मैंने तो अपने करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। बहुत से लोगों ने किसी फिल्म के लिए इस तरह की दीवानगी, पागलपन और जोश पहले कभी नहीं देखा होगा।"

    खबरें और भी

    धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की फिल्म 100 करोड़ रुपये के पार ओपनिंग करने वाली पहली इंडियन फिल्म बन गई है। इसने पेड प्रिव्यू को मिलाकर करीब 150 करोड़ कमा लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने पहले ही इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर हुई छप्परफाड़ कमाई