Dhurandhar 2 एक्टर रणवीर सिंह में 'रहमान डकैत' की पत्नी का खौफ, पार्टी से वायरल हुआ 'थप्पड़ क्वीन' का ऐसा वीडियो
धुरंधर 2 एक्ट्रेस सौम्या टंडन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्टी में अभिनेता रणवीर सिंह को थप्पड़ मारने की कोशिश करती दिखाई दीं। ...और पढ़ें
-1773989549430_m.webp)
रणवीर सिंह ने सौम्या टंडन को बुलाया 'थप्पड़ क्वीन', वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने इंडिया में पेड प्रीव्यू की कमाई को छोड़कर पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। अगर इसमें 18 मार्च का कलेक्शन भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म की कमाई अब तक 145 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
वर्ल्डवाइड भी मूवी ने 240 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली है। सफलता के शिखर पर बैठी 'धुरंधर 2' की टीम की एक सक्सेस पार्टी का वीडियो इस बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'रहमान डकैत' की पत्नी भरी पार्टी में रणवीर सिंह को थप्पड़मारने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।
'रहमान डकैत' की पत्नी को रणवीर ने बुलाया 'स्लैपिंग क्वीन'
'धुरंधर 2' को दर्शकों से मिले शानदार रिव्यू और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली ऐतिहासिक ओपनिंग के बाद, हाल ही में पूरी टीम ने इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। इस पार्टी में रणवीर सिंह से लेकर निर्देशक आदित्य धर सहित कई सितारे शामिल हुए। इसी आफ्टर-पार्टी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें 'रहमान डकैत' (Akshaye Khanna) की पत्नी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन, रणवीर सिंह और वहां मौजूद अन्य लोगों को मजाकिया अंदाज में थप्पड़ मारने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सारे रिकॉर्ड हुए 'धराशायी', पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर चमकी फिल्म
View this post on Instagram
फिल्म में 'उल्फत हुसैन' का किरदार अदा करने वालीं सौम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी के वीडियोज और फोटोज की एक पूरी सीरीज शेयर की है। इन वीडियोज में रणवीर सिंह 'FA9LA' गाने पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। सौम्या टंडन ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में इस बात का खुलासा किया है कि रणवीर सिंह ने उन्हें 'स्लैपिंग क्वीन' का टैग दिया है।
View this post on Instagram
आखिर इस वजह से सौम्या टंडन बनीं 'स्लैपिंग क्वीन'
जिन लोगों ने 'धुरंधर-पार्ट 1' देखी है, उन्हें याद होगा कि 'रहमान डकैत' की वाइफ का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने एक सीन में अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ जड़ा था। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' में जब शौहर 'रहमान डकैत' की कब्र पर जाकर उल्फत फूट-फूटकर रोती हैं और जैसे ही उनके सामने 'हमजा अली मजारी' का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह आते हैं, वह उन्हें भी जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं, क्योंकि वह उनके गैंगस्टर पति को बचा नहीं पाता है।
सौम्या ने फिल्म में जिस तरह से ये थप्पड़ वाले दमदार सीन दिए हैं, उसके बाद ही सेट पर रणवीर सिंह ने उन्हें 'थप्पड़ क्वीन' का टैग दे दिया था। इस पार्टी में यामी गौतम से लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, सारा अर्जुन सहित कई लोग शामिल हुए।