विरासत का सुरीला संगम! जब पिता के कालजयी नगमे को बेटे ने दी आवाज, गजल से बना Wo Lamhe का आईकॉनिक गाना
मोहित सूरी की फिल्म 'वो लम्हे' का आइकॉनिक गाना 'तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है' एक क्लासिक गजल थी। इसे मूल रूप से एस. बी. जॉन ने गाया था, जिसके बोल फ ...और पढ़ें

HighLights
'वो लम्हे' का गाना 'तू जो नहीं है' एक गजल थी
मूल गजल एस. बी. जॉन ने गाई थी
प्रीतम ने गाने को आधुनिक रूप देकर सुपरहिट बनाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों 2006 में मोहित सूरी (Mohit Suri) की एक फिल्म रिलीज हुई थी नाम था वो लम्हे (Wo Lamhe)। इस मूवी में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja) ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में शदाब रंधावा और मासूम मखीजा साहयक की भूमिका में नजर आए।
फय्याज हाशमी ने लिखे थे बोल
फिल्म का एक रूहानी गाना तू जो नहीं है तो कुछ भी नहीं है बहुत वायरल हुआ। ये एक बेहद खूबसूरत और सुकून भरा गीत है जिसमें काफी गहराई है। गाने को अपनी आवाज से सजाया है ग्लेन जॉन ने और म्यूजिक डायरेक्शन था प्रीतम का। इसके लिरिक्स लिखे थे सईद कादरी ने। लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक बेहद खूबसूरत गजल थी? इसे एस. बी. जॉन (SB John) साहब ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया था। इसके बोल फय्याज हाशमी ने लिखे थे। यह गीत उस दौर में लोगों के दिलों में बस गया था, क्योंकि इसमें एक अजीब सा सुकून और दर्द था।
-1773567845763.jpg)
यह भी पढ़ें- 26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी Kangana Ranaut, मूवी में होगा क्वीन का ये किरदार
प्रीतम ने पेश किया मॉर्डन रूप
प्रीतम ने इस क्लासिक गाने को आज के युवाओं के लिए एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करने का फैसला किया। इसके बाद ये हम तक पहुंचा और वायरल हो गया। फिल्म 'वो लम्हे' में जब शाइनी आहूजा पर यह गाना फिल्माया गया, तो यह रातों-रात सुपरहिट हो गया। शाइनी आहूजा ने फिल्म में आदित्य पंकज गरेवाल का किरदार निभाया था।
संगीत का अनोखा रिश्ता
इस नए वर्जन को ग्लेन जॉन (Glenn John) ने अपनी आवाज दी थी। इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि ग्लेन जॉन कोई और नहीं, बल्कि ओरिजिनल सिंगर एस. बी. जॉन के ही बेटे हैं। पिता के गाए हुए उस पुराने और सच्चे नगमे को बेटे ने अपनी आवाज देकर बॉलीवुड में हमेशा के लिए अमर कर दिया। इस तरह एक पुरानी, सुकून भरी धुन ने एक दर्द भरे मॉडर्न बॉलीवुड गाने का रूप ले लिया, लेकिन दोनों ही पीढ़ियों ने इसे उतना ही प्यार दिया।
खबरें और भी

क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी आदित्य (शाइनी आहूजा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रसिद्ध निर्देशक है। वह सना अजीम (कंगना रनौत) नाम की एक मशहूर अभिनेत्री से प्यार करने लगता है, जो डिप्रेशन से जूझ रही है। आदित्य सना को ठीक करने और उसे सामान्य जीवन में वापस लाने की कोशिश करता है, लेकिन सना अपनी दवाइयां लेना बंद कर देती है, जिससे उसकी हालत खराब हो जाती है। अंत में, सना की बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है।