Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने 'बाबूजी जरा धीरे चलना' पर बनाया बोल्ड रील वीडियो, फैंस ने कहा- खूबसूरत

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 07:55 PM (IST)

    Monalisa Bold Video भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

    Monalisa Bold Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस है।
    Monalisa Bold Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Bold Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें बाबूजी धीरे चलना गाने पर ट्रांसफॉरमेशनल वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। मोनालिसा का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे 1 घंटे में 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 200 कमेंट किए गए हैं।

    मोनालिसा को बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है

    वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा को खिड़की के पास खड़े होकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जींस और फुल टी शर्ट पहन रखी है। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। वह हाथ से कैमरे की ओर इशारा करती हैं और फिर मेकअप में नजर आती हैं। उन्होंने खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है। उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह पोज देती नजर आ रही है। इसमें वह फैंस के साथ बातचीत भी कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का नया लुक देख फैंस ने पकड़ा सिर, कहा- यह तो कुल्फी जावेद...

    मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही है

    मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही है। एक्ट्रेस ने इसके पहले अपने पति के साथ एक वीडियो बनाया था। इसमें वह अपने पति से पूछती नजर आ रही हैं कि इंग्लिश में वाइफ को क्या कहते हैं, वह मस्ती में कहते हैं डायन। उनका यह वीडियो भी काफी पसंद किया गया था। इसे 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

    यह भी पढ़ें: Radhika Madan ने की 'रूमी की शराफत' फिल्म की घोषणा, शूटिंग भी हुईं शुरू

    मोनालिसा अक्सर हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं

    मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके साथ भी काफी उत्साहित रहते हैं। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। मोनालिसा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वह काफी हॉट और बोल्ड पोज देती है।

    खबरें और भी