Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Radhika Madan ने की 'रूमी की शराफत' फिल्म की घोषणा, शूटिंग भी हुईं शुरू

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 06:17 PM (IST)

    Radhika Madan Rumi Ki Sharafat राधिका मदान ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम रूमी की शराफत होगा। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि ...और पढ़ें

    Radhika Madan Rumi Ki Sharafat: राधिका मदान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Radhika Madan Rumi Ki Sharafat: राधिका मदान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Radhika Madan Rumi Ki Sharafat: अभिनेत्री राधिका मदान ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने रूमी की शराफत फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन की फिल्म निर्माण कंपनी मैडडॉक कर रही है। उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस के साथ अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत में काम किया था। रूमी की शराफत का निर्देशन प्रशांत भाग्य करने वाले हैं।

    राधिका मदान ने फिल्म की घोषणा कर जानकारी दी है

    राधिका मदान 27 वर्ष की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जताते हुए इस फिल्म की घोषणा की और जानकारी दी। उन्होंने क्लैपबोर्ड पकड़े एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'पागलपन शुरू। मैं रूमी से मिलने के लिए उत्साहित हूं। रूमी की शराफत।' उन्होंने आगे कोई जानकारी नहीं दी है। इसके चलते अन्य कलाकारों की जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही फिल्म के प्लॉट के बारे में पता चल पाया है।

    यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi Dahiya के जीवन में आया नया 'बेबी', कहा- खुद को किया गिफ्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

    राधिका मदान आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में नजर आई थी

    राधिका मदान हाल ही में आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू, अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और कुमुद मिश्रा की अहम भूमिका थी। वह जल्द वेब सीरीज कच्चे नींबू में भी नजर आएंगी। वहीं, वह सना में भी नजर आनेवाली है। वह हैप्पी टीचर्स डे में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस राधिका मदान ने सोशल मीडिया पर हाल ही में टीवी में वर्क कल्चर को काफी खराब बताया था। 

    यह भी पढ़ें: Pathaan को पीएम मोदी का विकल्प बताने पर भड़की कंगना रनोट, कहा- गूंजेगा सिर्फ जय श्री राम

    View this post on Instagram

    A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

    राधिका मदान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है

    राधिका मदान फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। राधिका मदान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    खबरें और भी