Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Divyanka Tripathi Dahiya के जीवन में आया नया 'बेबी', कहा- खुद को किया गिफ्ट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 04:59 PM (GMT+05:30)

    Divyanka Tripathi Dahiya Bullet Ride दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्हें बुलेट चलाते हुए देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi Dahiya Bullet Ride: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी एक्ट्रेस है।
    Divyanka Tripathi Dahiya Bullet Ride: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Divyanka Tripathi Dahiya Bullet Ride: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें एक बुलेट राइड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने लिखा है, 'पिछले कुछ दिनों से मैं खुशी से झूम रही हूं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मैंने अपने आपको एक नया बेबी गिफ्ट किया है। जीवन में इससे बड़ा थ्रिल कुछ भी नहीं है कि बड़े सपने देखना और उन्हें पूरे करना।'

    दिव्यांका त्रिपाठी की वीडियो पर पति विवेक दहिया ने भी कमेंट किया है

    दिव्यांका त्रिपाठी की वीडियो पर उनके पति विवेक दहिया ने लिखा है, 'नई बाइकर गर्ल का टाउन में स्वागत है। क्या कभी मुझे राइट डेट पर ले जाओगी।' वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की वीडियो को 86 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इस पर 630 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan को पीएम मोदी का विकल्प बताने पर भड़की कंगना रनोट, कहा- गूंजेगा सिर्फ जय श्री राम

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बुलेट चलाती नजर आ रही है

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बुलेट चलाती नजर आ रही है। उन्होंने हेलमेट लगा रखा है और वह एक गॉगल भी पहने हुए है। वह स्टाइल के साथ बुलेट चला रही है। वह काफी हॉट लग रही है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। दिव्यांका की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan की सफलता से भावुक हुईं सुहाना खान, फिल्म की बंपर कमाई देख आंखों में आ गए आंसू

    View this post on Instagram

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर करती है

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टेलिविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शोस में काम किया है। उनकी शोज को काफी पसंद किया गया हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। उन्होंने विवेक दहिया से शादी कर ली है। वह भी कलाकार है। दोनों ने कई रियलिटी शो में डांस भी किया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है।

    खबरें और भी