Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan की सफलता से भावुक हुईं सुहाना खान, फिल्म की बंपर कमाई देख आंखों में आ गए आंसू

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 01:51 PM (IST)

    Pathaan Box Office Collection पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर शाह रुख खान की बेटी भावुक हो गई है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। शाह रुख खान फिल्म अ ...और पढ़ें

    Pathaan Box Office Collection: पठान फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
    Pathaan Box Office Collection: पठान फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection: शाह रुख खान की फिल्म पठान ने इतिहास रचते हुए बंपर कमाई की है। एसआरके के फैंस सिनेमा में शाह रुख खान की वापसी का स्वागत कर रहे हैं। अब उनकी बेटी सुहाना खान ने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस पर प्रतिक्रिया दी है। वह भावुक हो गई थी।

    सुहाना खान ने टियरी आई की इमोजी शेयर की है

    सुहाना खान ने पूजा ददलानी की इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया है। इसमें पठान की पहले दिन के ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बताया गया है। इसके अलावा उन्होंने टियरी आई की इमोजी शेयर की है। इसे उनके मन की मनोदशा का भी पता चलता है। प्रोडक्शन हाउस के अनुसार पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन पठान का अब तक का सबसे ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी के परिवार ने बेटी को महंगे उपहार मिलने की खबरों का किया खंडन, कहा- ना ही 50 करोड़ का घर और ना...

    पठान शाह रुख खान के करियर की बहुत बड़ी फिल्म साबित हो रही है

    शाह रुख खान के करियर के लिए भी यह बहुत बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वहीं, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका है। गौरतलब है कि पठान की पहले दिन का कलेक्शन ₹57 करोड़ नेट है। इसमें 55 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट से हैं और 2 करोड़ रुपये तमिल और तेलुगु क्षेत्र से हैं।

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela की आंखों में उदासी देख फैंस ने कहा- कभी नहीं होगा तुम्हारे प्यार का अंत, फिर वापसी करेगा पंत

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    पठान को साढ़े आठ हजार स्क्रीन में रिलीज किया गया है

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की अच्छी कमाई दूसरे दिन भी हुई है। इस फिल्म को पूरे विश्व में साढ़े आठ हजार स्क्रीन में रिलीज किया गया है। वहीं, बुधवार को यह 5000 स्क्रीन के साथ भारत में रिलीज की गई है। फिल्म की डिमांड को देखते हुए 300 और स्क्रीन ऐड किए गया है। फिल्म को हॉलीडे का लाभ भी मिल रहा है। शाह रुख खान की पिछली फिल्म जीरो थी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

    खबरें और भी