Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुड़िए नी तेरी वाइब पर Monalisa ने लचकाई कमर, फैंस ने वीडियो देख लिखा- क्या बात है

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 11:31 AM (IST)

    Monalisa Dance Video मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो अपलोड की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदा ...और पढ़ें

    Monalisa Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।
    Monalisa Dance Video: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सेल्फी के गाने 'कुड़िए नी तेरी वाइब' पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। 

    मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 20 घंटे में 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर ढाई सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने गाने को लेकर उनकी सराहना की है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'पीछे सांप है आपके, उसकी वाइब मत ले लेना।' एक ने लिखा है, 'थोड़ा अच्छे से।' एक ने लिखा है, 'सो गुड।' एक ने लिखा है, 'क्या बात है।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 विजेता एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर के साथ पार्टी करते आए नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है

    मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'वाइब है, वाइब है।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। वीडियो में मोनालिसा का ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर गाने के स्टेप्स मैच करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि मोनालिसा मुंबई के फिल्म सिटी में शूट कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी एक फोटोशूट की वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्हें मुंबई के एक सेंटर के बाहर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले Akshay Kumar, दर्शकों का नहीं, मेरा कसूर

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा ने कई हिंदी शोज में भी काम किया है

    मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी शोज में भी काम किया है। उन्होंने विक्रांत सिंह से शादी की है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आई थी। इसके अलावा वह नच बलिए 8, नजर 1 और 2 में भी नजर आ चुकी है। दंगल टीवी के कई शोज में भी नजर आती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    खबरें और भी