विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monalisa: ऑफ व्हाइट ड्रेस में मोनालिसा ने गिराई हुस्न की बिजलियां, लेटेस्ट फोटो पर दिल हारे फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM (IST)

Monalisa मोनालिसा जिन्हें उनके फैंस अंतरा बिसवास के नाम से भी जानते हैं वह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी मानी ...और पढ़ें

File Photo of Bhojpuri Actress Monalisa. Photo Credit: Instagram
File Photo of Bhojpuri Actress Monalisa. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनासिला फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपनी ऑडियंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर हैं। वह आए दिन एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं, जिनमें वह कभी डांस तो कभी तो हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आती हैं। उनके फैंस उनके हर नए पोस्ट को देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस 40 वर्ष की हैं, मगर उम्र के इस पड़ाव पर भी फिटनेस के मामले में कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

मोनालिसा ने शेयर की फोटो

हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की इस क्वीन ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। कातिलाना अदाओं को दिखाते हुए उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट पैंट और इसी कलर का लूज टॉप पहना है। इस ड्रेस में मोनालिसा गजब का कहर ढा रही हैं। रेड शेड लिप्स्टिक और ब्लैक आईशैडो लगाकर वह और भी ज्यादा प्यारी लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

इस स्टाइल में किया लुक को कंप्लीट

'भोले शंकर' फेम एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ससरीज के नाम पर उन्होंने ब्लैक वेज हील सैंडल पहना है। कुल मिलाकर एक्ट्रेस इस सिंपल से लुक में भी डॉल जैसी लग रही हैं। उनके लुक पर फैंस के कई तरह के कमेंट आए हैं। मोनालिसा का यह स्टाइल उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया है। किसी ने उनके लिए ऑसम कहा, तो किसी ने उन्हें असली सोना बताया। 

मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। इसके साथ ही मोनालिसा टीवी एक्ट्रेस भी हैं। कलर्स चैनल के फेमस सीरियल 'नमक इस्क का' में मोनालिसा मेन लीड में देखी गई थीं।

यह भी पढ़ें: Monalisa: मल्टीकलर स्कर्ट पहन बोल्ड हुईं मोनालिसा, 40 की उम्र में इस फोटोशूट से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

यह भी पढ़ें: 14 साल से दिमाग में थी हीरामंडी, ऐतिहासिक फिल्म बनाते वक्त रहना होता है सतर्क-संजय लीला भंसाली