Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhojpuri Gana Video: खेसारी लाल और नेहा राज का नया गाना तेल रिलीज, दोनों का प्यार-भर अंदाज जीत लेगा आपका दिल

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 26 Dec 2022 11:37 PM (IST)

    Bhojpuri Gana Video खेसारी लाल यादव और नेहा राज का नया सॉन्ग तेल रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग वीडियो में खेसारी लाल और नेहा राज अपने-अपने अंदाज में डांस ...और पढ़ें

    Bhojpuri Gana Video: Khesari Lal Yadav and Neha Raj new song Tel release see Song video
    Bhojpuri Gana Video: Khesari Lal Yadav and Neha Raj new song Tel release see Song video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Gana Video: वैसे तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज कई गाने रिलीज होते रहते हैं, लेकिन नेहा राज का गानों का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सोमवार को खेसारी लाल यादव और नेहा राज का नया गाना तेल रिलीज हो चुका है।

    खेसारी लाल और नेहा राज का ये नया गाना सारेगामा हम भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना रिलीज होने के बाद से ही वायरल हो रहा है। गाने के यूट्यूब पर कई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस सॉन्ग वीडियो में खेसारी लाल यादव और नेहा राज अपने चिरपरिचित अंदाज में डांस करते हुए फैंस का दिल जीत रहे हैं। पवन पांडे द्वारा लिखे इस गाने को खेसारी लाल और नेहा राज ने अपनी शानदार आवाज से बुना है, जबकि शुभम तिवारी ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।

    यहां देखें सॉन्ग वीडियो

    बता दें कि इससे पहले नेहा राज का मजनुआ सॉन्ग रिलीज हुआ था। नेहा के इस गाने को अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में पूनम गुलाबी रंग की लहंगा चोली में कहर ढाह रही हैं। इसके ऊपर राजस्थान के आलीशान महल की खास लोकेशन ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। जिसमें राजस्थानी डांसरों का भी भरपूर उपयोग किया गया है, जिससे गाने में चार चांद लगा गए है। वहीं नेहा राज की आवाज पर पूनम अपने ठुमकों से सभी का दिल जीत रही है। उनका ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    खेलासी लाल के ये गाने मचा रहे हैं धमाल

    जानकारी के अनुसार तेल से पहले खेसारी लाल यादव के दर्जनों गानें रिलीज हो चुके हैं, इस लिस्ट में नथुनिया, नचरिया कारन, ले ले आई, बरफ, हरियकी ओढ़निया, पारो, बबुआ के खुश, हसीना, कमरिया पे भाला चली, दरदिया जैसे गाने शामिल हैं, जो आज भी पर धमाल मचा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma केस में आरोपी शीजान भी डिप्रेशन से थे पीड़ित, बचपन में कर चुके हैं यौन उत्पीड़न का सामना