Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa में दर्शकों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज! अभिषेक बच्चन के कैमियो के सवाल पर अजय देवगन ने दिया यह जवाब

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 06:25 PM (GMT+05:30)

    Abhishek Bachchan Cameo In Bholaa अजय देवगन की फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अजय ने किया है। अजय की इस फिल्म ...और पढ़ें

    Bholaa Ajay Devgn Surprising Reply On Abhishek Bachchan Cameo. Photo- Instagram
    Bholaa Ajay Devgn Surprising Reply On Abhishek Bachchan Cameo. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Bachchan's Cameo in Bholaa: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अजय ने ट्विटर पर आस्क सेशन आयोजित किया और फैंस के सवालों के जवाब दिये, जिनके अजय ने जवाब दिये। इन्हीं में एक सवाल फिल्म में एक बड़े एक्टर के कैमियो को लेकर पूछा गया था, जिसे अजय ने मजाकिया अंदाज में टाल दिया।

    दरअसल, ट्विटर पर कुछ पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि भोला के क्लाइमैक्स में अभिषेक बच्चन का कैमियो है। इस बारे में एक यूजर ने पूछा कि सुना है अभिषेक टीम में शामिल हैं। यह सिर्फ कैमियो है, या बहुत बड़ा सरप्राइज मिले वाला है। इस अजय ने लिखा- सरप्राइजेज बताये थोड़े जाते हैं। 

    इसी सेशन में अजय ने पायरेसी पर भी ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा- भोला स्टाइल में कुछ अल्फाज ऐसे लोगों के लिए भी, जो पायरेसी करते हैं। इस पर अजय ने लिखा- पायरेसी करने वाले शैतान हैं। टिकट खरीदकर मूवी देखने वाले चट्टान बनो।

    तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है भोला

    भोला का निर्देशन अजय ने खुद किया है। बतौर निर्देशक उनकी यह चौथी फिल्म है। यह तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। फिल्म में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और गजराज राव प्रमुख किरदारों में दिखेंगे। अमाला पॉल भी स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगी। भोला एक्शन ड्रामा फिल्म है। कैथी में लीड रोल कार्ती ने निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 

    खबरें और भी

    दृश्यम 2 के बाद एक और साउथ रीमेक

    साल 2023 में अजय की यह पहली रिलीज फिल्म है। इससे पहले अजय और तब्बू की दृश्यम 2 आयी थी, जो बॉक्स ऑफिस सफल रही थी। यह इसी शीर्षक से आयी मलयालम फिल्म का रीमेक थी। दृश्यम 2 ने 240 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। 

    अभिषेक के साथ पहले भी आ चुके हैं अजय

    अभिषेक और अजय पहले भी साथ फिल्में कर चुके हैं। 2012 में आयी रोहित शेट्टी की बोल बच्चन में अजय और अभिषेक ने लीड रोल निभाये थे। युवा में अजय और अभिषेक ने काम किया था। एलओसी कारगिल में भी अजय और अभिषेक लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थे। रोहित शेट्टी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म जमीन में भी अभिषेक और अजय ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।