Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa Video: अजय देवगन ने किया 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में, 'भोला' की दिखाई झलक

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 03:07 PM (IST)

    Bholaa Video अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने 2023 की शुभकामनाएं भी दी है। वहीं उन्होंने फिल्म भोला की झलक भी दिख ...और पढ़ें

    Bholaa Video: अजय देवगन फिल्म अभिनेता है। वह जल्द फिल्म भोला में नजर आनेवाले है।
    Bholaa Video: अजय देवगन फिल्म अभिनेता है। वह जल्द फिल्म भोला में नजर आनेवाले है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Video: अजय देवगन ने 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें 'भोला' की एक झलक नजर आ रही है। दरअसल यह अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम है।

    अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'भोला का वर्ष शुरू हो गया'

    वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'भोला का वर्ष शुरू हो गया। सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।' इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की वीडियो को 2 घंटे में 36000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर 244 कमेंट भी किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर जय भोलेनाथ, जय शंभू, जय हो भोलेनाथ, हर हर भोला और जबरदस्त भाऊ जैसे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें 2023 की शुभकामनाएं भी दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Monalisa New Year 2023: मोनालिसा नए वर्ष के स्वागत में पति के साथ हुई रोमांटिक, किस करते हुए किया डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by AJAY DEVGN FFILMS (@adffilms)

    अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है

    गौरतलब है कि अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। इसके पहले उन्होंने फिल्म से जुड़े कई पोस्टर और वीडियो भी शेयर किए हैं। एक तस्वीर में उनके माथे पर त्रिपुंड लगा हुआ है और वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, शेयर किए हुए वीडियो में उनकी आंखें नजर आ रही है और उनकी आंखों में काफी गुस्सा है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले में शीजान मोहम्मद खान की बहनों ने जारी किया बयान, कहा- हमारी चुप्पी को कमजोरी...

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    अजय देवगन की 2022 में फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई थी

    अजय देवगन की 2022 में फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म दृश्यम का सिक्वल था। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू और अक्षय खन्ना की भी अहम भूमिका थी। अजय देवगन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैं। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले है। उनकी फिल्में एक्शन से भरपूर होती है।

    खबरें और भी