Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monalisa New Year 2023: मोनालिसा नए वर्ष के स्वागत में पति के साथ हुई रोमांटिक, किस करते हुए किया डांस

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 01:44 PM (IST)

    Monalisa New Year 2023 मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने पति के साथ 2023 का स्वागत धूम-धड़ाके से करते हुए देखा जा सक ...और पढ़ें

    Monalisa New Year 2023: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।
    Monalisa New Year 2023: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa New Year 2023: फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें न्यू ईयर 2023 का स्वागत धूम-धड़ाके से करते हुए देखा जा सकता है। वह अपने पति विक्रांत के साथ ईसा 2023 का धमाकेदार स्वागत करती नजर आ रही है। इस अवसर पर वह उनके साथ नाच रही है। वहीं वह वीडियो में गाती भी नजर आ रही है। वह उन्हें किस भी करती नजर आ रही हैं।

    मोनालिसा की वीडियो में पीछे आतिशबाजी हो रही है

    मोनालिसा की वीडियो में पीछे आतिशबाजी हो रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'नए वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं। 2023 का स्वागत है। पति के साथ खुश हूं।' मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 10 घंटे में 43 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 218 कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उन्हें नए वर्ष की बधाई भी दी है।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma ने 2022 के खत्म होने से पहले किया साल का आखिरी फोटो डंप, विराट कोहली बने हैं फोटोग्राफर

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है

    मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी है। मोनालिसा इंस्टाग्राम भी काफी फेमस है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम पर 52 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले में शीजान मोहम्मद खान की बहनों ने जारी किया बयान, कहा- हमारी चुप्पी को कमजोरी...

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा हाल ही में हसरतें नामक वेब सीरीज में नजर आई थी

    एक्ट्रेस मोनालिसा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह हाल ही में हसरतें नामक वेब सीरीज में नजर आई थी। हालांकि इसका कंटेट एडल्ट है। मोनालिसा का डांस भी काफी बोल्ड होता है। उनकी इमेज भी इसी प्रकार की बनी हुईं है। मोनालिसा के वीडियो को लाखों में व्यूज मिलते है। वह सेट से भी कई मसालेदार कंटेंट बनाकर शेयर करती है।

    खबरें और भी