विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3 के 'छोटा पंडित' ने गुस्से में छीना रिपोर्टर का फोन, दीवाली विवाद के सवाल पर खोया आपा

Published: Sun, 03 Nov 2024 01:45 PM (IST)

Bhool Bhulaiyaa 3 के छोटा पंडित उर्फ राजपाल यादव बीते दिनों दीवाली पर एक वीडियो शेयर कर विवादों में फंस ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 के छोटा पंडित को लेकर फिर हुआ विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 3 के छोटा पंडित को लेकर फिर हुआ विवाद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दीवाली पर शेयर किया था विवादित वीडियो
  2. ट्रोलिंग के बाद राजपाल यादव ने मांगी थी माफी
  3. भूल भुलैया 3 में छोटा पंडित का निभा रहे किरदार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इस वक्त मुसीबत में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में, उन्होंने रिपोर्टर का फोन छीन लिया और उन पर आरोप लग रहा है कि वह फोन भी तोड़ने जा रहे थे।

दरअसल, दीवाली के मौके पर राजपाल यादव ने एक पटाखे न जलाने का आग्रह करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसको लेकर उन्हें ट्रोलिंग सहनी पड़ी और विवाद बढ़ने के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी। हाल ही में, वह उत्तर प्रदेश गए और एक रिपोर्टर से बात करते हुए नाराज हो गए।

राजपाल यादव ने छीना फोन!

एक रिपोर्टर ने जब राजपाल यादव से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि वह हर डेढ़ महीने में दिखाई देंगे। इसके बाद जब उनसे दीवाली वाले सॉरी को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर भड़क गए और उन्होंने रिपोर्टर का कैमरा छीन लिया। कहा जा रहा है कि अभिनेता उनका फोन तोड़ने वाले भी थे, लेकिन फोन बच गया और छीनते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 के 'छोटा पंडित' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, ट्रोलिंग के बाद मांगनी पड़ गई माफी; जानें माजरा

राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनके बॉयकॉट की डिमांड कर रहे हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो के बीच अभी तक राजपाल यादव की तरफ से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लोग उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। 

Rajpal Yadav

Rajpal Yadav- Instagram

क्या था विवाद?

भूल भुलैया 3 के छोटा पंडित ने दीवाली से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फैंस से पटाखे न जलाने का निवेदन कर रहे हैं और कहते दिखे कि बिना पटाखे के भी दीवाली मनाई जा सकती है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया से अभिनेता का ये वीडियो डिलीट कर दिया गया और नए वीडियो के साथ उन्होंने फैंस से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav Birthday: एक्टिंग से पहले कपड़े सिलते थे 'छोटा पंडित', फैन फॉलोइंग देख हैरान हो गए थे मनोज बाजपेयी-रवीना टंडन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।