विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तृप्ति डिमरी के प्यार में डूबे कार्तिक आर्यन, Bhool Bhulaiyaa 3 के नए गाने में दिखी जबरदस्त सिजलिंग केमेस्ट्री

Published: Tue, 22 Oct 2024 03:12 PM (IST)

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। मेकर्स ज्यादा से ...और पढ़ें

'भूल भुलैया 3' से कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
'भूल भुलैया 3' से कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी

HighLights

  1. दिवाली धमाके के लिए तैयार 'भूल भुलैया 3'
  2. कार्तिक आर्यन की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज
  3. तृप्ति डिमरी के साथ दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'भूल भुलैया 3' फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। दिवाली पर 'सिंघम अगेन' के साथ धमाका करने वाली इस मूवी में एक बार फिर 'रुह बाबा' अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिला।

कुछ दिन पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया, जिसमें कार्तिक के स्पूकी स्टेप्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। अब मेकर्स ने तृप्ति डिमरी के साथ उनका रोमांटिक ट्रैक शेयर किया है।

लोगों में 'भूल भुलैया 3' का है क्रेज

भूल भुलैया 3 फिल्म हॉरर और कॉमेडी से भरपूर है। इस बार ऑडियंस को दो से ज्यादा मंजुलिका फिल्म में रुह बाबा की नाक में दम करती नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक कुछ दिन पहले रिलीज किया गया, जिसमें इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल और पंजाबी सॉन्ग्स गाने के लिए मशहूर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की आवाज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला। लोगों के बीच इस गाने का क्रेज है।

यह भी पढ़ें: 'हे हरि राम', Pitbull-दिलजीत दोसांझ की आवाज में Bhool Bhulaiyaa 3 का टाइटल सॉन्ग रिलीज, कार्तिक के डांस ने काटा गदर

'भूल भुलैया 3' का दूसरा गाना रिलीज

अब 'भूल भुलैया 3' का दूसरा गाना 'जाना समझो ना' रिलीज किया गया है। इसमें कार्तिक आर्यन की तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) के साथ जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की खूबसूरत आवाज है। 

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है 'भूल भुलैया 3'

'जाना समझो न' गाने को लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं। अनीस बज्मी के डायरेक्शन और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की हिट हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। 

'सिंघम अगेन' से होगा क्लैश

दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' का टकराव 'सिंघम अगेन' से होगा। दोनों ही बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्में हैं । ऐसे में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका खुलासा 1 नवंबर को होगा

यह भी पढ़ें: 'ये दिवाली Bhool Bhulaiyaa वाली', एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में Kartik Aaryan ने जमाया रंग, सिंगर को सिखाई हिंदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।