Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये दिवाली Bhool Bhulaiyaa वाली', एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में Kartik Aaryan ने जमाया रंग, सिंगर को सिखाई हिंदी

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 08:01 PM (GMT+05:30)

    Kartik Aaryan अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने फैंस को उस वक ...और पढ़ें

    एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में कार्तिक आर्यन की धूम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में कार्तिक आर्यन की धूम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया भट्ट के नक्शेकदम पर चले कार्तिक आर्यन
    2. एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में किया भूल भुलैया 3 का प्रमोशन
    3. कार्तिक आर्यन ने मंच पर एलन वॉकर को सिखाई हिंदी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली पर डबल धमाका होने वाला है। एक ओर रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again) पर्दे पर धमाल मचाएगी, वहीं थिएटर्स में हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का खौफ भी देखने को मिलेगा। कार्तिक आर्यन सिंघम अगेन को टक्कर देने के लिए फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

    अनीस बज्मी निर्देशित भूल भुलैया 3 दिवाली यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार था, जिसकी वजह से फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है। यही नहीं, फिल्म में पिटबुल और दिलजीत दोसांझ ने भी गाना गाया है। पिटबुल के बाद कार्तिक ने एक और इंटरनेशनल सिंगर के कॉन्सर्ट में धमाल मचाया है।

    एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में झूमे कार्तिक

    दरअसल, कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एलन वॉकर (Alan Walker) के कॉन्सर्ट में गए। इसका वीडियो खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मंच पर अचानक कार्तिक की एंट्री होती है तो भीड़ की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

    यह भी पढ़ें- 'हे हरि राम', Pitbull-दिलजीत दोसांझ की आवाज में Bhool Bhulaiyaa 3 का टाइटल सॉन्ग रिलीज, कार्तिक के डांस ने काटा गदर

    Kartik Aaryan Alan Walker

    Kartik Aaryan at Alan Walker concert- Instagram

    कार्तिक ने एलन को सिखाई हिंदी

    मंच पर कार्तिक आर्यन भूल भुलैय के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करते हैं और फैंस एक्साइटमेंट से चिल्ला उठते हैं। इसके बाद अभिनेता सिंगर एलन को हिंदी सिखाते हैं और उनसे हिंदी में बुलवाते हैं, "ये दिवाली भूल भुलैया वाली।" एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रूह बाबा और एलन वॉकर।" बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अपनी फिल्म जिगरा (Jigra) का प्रमोशन करने के लिए एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में गई थीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    भूल भुलैया 3 की कास्ट

    1 नवंबर को सिंघम अगेन के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही भूल भुलैया 3 में मंजुलिका की वापसी हो रही है, जिसका किरदार विद्या बालन (Vidya Balan) ने निभाया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में क्लाईमेक्स जबरदस्त होगा। चर्चा है कि कियारा आडवाणी भी नजर आ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Singham Again संग क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बताया- Bhool Bhulaiyaa 3 की कमाई पर असर पड़ेगा या नहीं