विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3: 'आमी जे तोमार' में दिखेगा दो-दो मंजुलिका का खौफ, मेकर्स ने उठाया नए साउंड ट्रैक से पर्दा

Published: Thu, 24 Oct 2024 06:18 PM (IST)

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। मेकर्स ज्यादा से ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार गाना
भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार गाना

HighLights

  1. 1 नवंबर को रिलीज होगी भूल भुलैया 3
  2. सिंघम अगेन के साथ होगा फिल्म का क्लैश
  3. कल रिलीज होगी आमी जे तोमार गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस जितना एक्साइटेड रूह बाबा को देखने के लिए उससे भी ज्यादा एक्साइडेट अपनी फेवरेट मंजुलिका को देखने के लिए हैं। पहले पार्ट के बाद से लोगों की जुबानी पर आमी जे तोमार गाना चढ़ा हुआ था।

कब रिलीज होगा फिल्म का मेन ट्रैक?

वहीं पार्ट 3 में मंजुलिका को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ये गाना साल 2007 से ही क्लासिक ट्रैक बना हुआ है। हालांकि टीजर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ऑडियंस को कुछ बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है क्योंकि इस बार विद्या के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अब मेकर्स ने इस गाने का एक प्रोमो रिलीज किया है जबकि ओरिजनल गाना कल यानी 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा और मंजुलिका के अलावा क्या है खास, ये 10 बातें आपको कर देंगी थिएटर जाने पर मजबूर

फिल्म में दिखेंगी दो-दो मंजुलिका?

भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में माधुरी दीक्षित को देखकर ऐसा लग रहा है कि मंजुलिका के साथ मेकर्स ने फेस ऑफ प्लान कर रखा है। खासकर अमी जे तोमर 3.0 में विद्या बालन के साथ उनके टकराव की एक झलक हमें ट्रेलर में ही देखने को मिल गई थी। उनके शूट की क्लिप ने तेजी से ऑनलाइन लोकप्रियता हासिल कर ली है। पहली झलक पर तो फिल्म को दर्शकों का पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला। अब देखना है कि पूरा गाना उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं?

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

कब रिलीज होगी फिल्म?

आमी जे तोमर 3.0 गाने को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्रैक को प्रीतम ने कंपोज किया है जबकि श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा भूल भुलैया 3 में विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा और अश्विनी कालसेकर भी हैं। भूल भुलैया 3 इस दिवाली, 1 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का क्लैश रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से होगा। दोनों ही साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: तृप्ति डिमरी के प्यार में डूबे कार्तिक आर्यन, Bhool Bhulaiyaa 3 के नए गाने में दिखी जबरदस्त सिजलिंग केमेस्ट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।