कॉपी निकला Bhooth Bangla का पहला गाना, 57 साल पुरानी फिल्म से है कनेक्शन?
हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी भूत बंगला का पहला गाना राम जी आके भला करेंगे को रिलीज किया गया है। अब इस गानों को लेकर लिरिक्स कॉपी करने के आरो ...और पढ़ें
-1772372123644_m.webp)
अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
रिलीज हुआ भूत बंगला का पहला गाना
लिरिक्स कॉपी करने का लगा आरोप
इस दिन रिलीज होगी भूत बंगला फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद फिल्म भूत बंगला के जरिए वापसी करने के लिए तैयार है। हाल ही में हॉरर कॉमेडी मूवी भूत बंगला का पहला गाना राम जी आके भला करेंगे को रिलीज किया गया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बीच भूत बंगला के इस सॉन्ग पर कॉपी होने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि गाने लिरिक्स 57 साल पुरानी एक मूवी के फेमस गाने से चुराए गए हैं। पूरा मामला क्या है, आइए डिटेल में जानते हैं।
विवादों में भूत बंगला का गाना
इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज की लिस्ट में भूत बंगला का नाम शामिल है। फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए मूवी के पहले गाने राम जी आके भला करेंगे ने इस एक्साइटमेंट को और अधिक बढ़ा दिया है। लेकिन अब भूत बंगला का ये सॉन्ग विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla New Release Date: खौफ से भर जाएगा थिएटर! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' इस तारीख को देगी दस्तक
सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार की भूत बंगला का राम जी आके भला करेंगे गाना साल 1969 में रिलीज हुई बंगाली सिनेमा के लीजेंडरी फिल्ममेकर सत्यजीत रे की मूवी 'गुपी गाइन बाघा गाइन' के 'भूतेर राजा दिलो बो गाना से कॉपी किया गया। भूत बंगला के संगीतकार प्रीतम पर इस बंगाली फिल्म के गाने लिरिक्स चुराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इस वजह से भूत बंगला फिल्म रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। बता दें कि इससे पहले फिल्म के टाइटल को लेकर भी सुर्खियां देखने को मिलीं, जो महमूद की साल 1965 में आई भूत बंगला मूवी से मिलता है।
कब रिलीज होगी भूत बंगला
फिल्म भूत बंगला का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 10 अप्रैल 2026 को अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि अभिनेत्री वामिका गब्बी भूत बंगला में लीड रोल में नजर आएंगी।