विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhumi Pednekar को 43 साल के इस तलाकशुदा एक्टर पर था क्रश, बोलीं- 'अब ऐसी रोमांटिक फिल्म...'

Updated: Sun, 31 May 2026 05:57 PM (IST)

भूमि पेडनेकर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही इमरान खान पर क्रश था। दोनों जल्द ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Bhumi Pednekar) बहुत जल्द फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। एक्टर बहुत जल्द ओटीटी पर भूमि पेडनेकर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। फैंस इस खबर से बहुत ही एक्साइटेड हैं।

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम'में इमरान खान के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भूमि पेडनेकर को अपने को-एक्टर पर क्रश था?

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती, मिला आध्यात्मिक अनुभव

कौन है भूमि पेडनेकर का क्रश?

हाल ही में ग्रैजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में भूमि ने ये बात कुबूल की। उन्होंने कहा, "बचपन से ही मुझे उन पर बहुत क्रश था। उनकी सभी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में वो सबसे अलग नजर आते थे। आजकल ऐसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनती ही नहीं हैं।"

Bhumi (4)

इमरान की भी पसंद हैं भूमि

दिलचस्प बात यह है कि यह दीवानगी दोनों तरफ से है। एनडीटीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इमरान ने बताया था कि वो और निर्देशक दानिश असलम इस फिल्म में भूमि को लेने के लिए बेहद उत्सुक थे। उस पूरी प्रक्रिया को याद करते हुए इमरान ने बताया,"पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से पहले ही हम भूमि को इस रोल के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे थे क्योंकि हमें वो पसंद आ गई थीं। ये देखने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन फिर भी हमने यही किया। दानिश और मैं पूरी स्क्रिप्ट के बजाय कागज के कुछ टुकड़े लेकर इतनी उत्सुकता से उनके पास पहुंच रहे थे। किसी न किसी तरह उन्हें हम पर दया आ गई और उन्होंने कहा, ठीक है, कोई बात नहीं।

इस फिल्म को दानिश असलम डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेक के बाद में काम किया है। अधूर हम अधूरे तुम को साल 2010 के रोमांटिक गाने को ही दिमाग में रखकर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की वजह से पूरा हुआ भूमि पेडनेकर का यह सपना, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा