Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस की कंटेस्टेंट Claudia Ciesla को हुआ प्यार, सलमान खान से अफेयर की खबरों पर भी किया कमेंट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 01:27 PM (IST)

    Claudia Ciesla Boyfriend क्लाउडिया सेसला का अफेयर भारतीय उद्योगपति अर्जुन गोयल से चल रहा है। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। क्लाउडिया से ...और पढ़ें

    Claudia Ciesla Boyfriend: क्लाउडिया सेसला का अफेयर भारतीय उद्योगपति से चल रहा है।
    Claudia Ciesla Boyfriend: क्लाउडिया सेसला का अफेयर भारतीय उद्योगपति से चल रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Claudia Ciesla Boyfriend: बिग बॉस में नजर आए क्लाउडिया सेसला ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। उन्होंने सलमान खान को डेट करने की खबरों का भी खंडन किया है। उन्हें भारतीय उद्योगपति से प्यार हुआ है। वह इन दिनों इन्वेस्टर अर्जुन गोयल को डेट कर रही हैं। क्लाउडिया सेसला की उम्र 35 वर्ष है। वहीं, अर्जुन गोयल 39 वर्ष के हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले डेढ़ वर्षों से डेट कर रहे हैं। 

    क्लाउडिया सेसला कहती हैं, 'हम एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं'

    इस बारे में बताते हुए क्लाउडिया सेसला कहती हैं, 'अब हम जब पीछे पलट कर देखते हैं और सोचते हैं कि हमने रिश्ते में क्या पाया? तो हमें पता चलता है कि हम एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि उन दोनों के बहुत से दोस्त समान हैं और उनकी मुलाकात दोस्तों के माध्यम से हुई थी।

    क्लाउडिया सेसला और अर्जुन गोयल की मुलाकात सामान्य रही है

    क्लाउडिया सेसला आगे कहती हैं, 'मेरी और अर्जुन की मुलाकात बहुत ही सामान्य रही। यह होनी ही थी। हमने एक-दूसरे पर कभी ज्यादा जोर नहीं दिया। हमारे बीच बहुत समानताएं हैं। हम दोनों को घूमना पसंद है। हम जो खाते हैं, वह भी मैच करता है। हम दोनों वेजिटेरियन हैं और स्वस्थ हैं। हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Goel (@arjungoel_official)

    क्लाउडिया सेसला क्या कूल है हम 3 में नजर आई थी

    क्लाउडिया सेसला क्या कूल है हम 3 में नजर आई थी। उनका करियर एक दशक से भी ज्यादा लंबा है। उनका नाम कई कलाकारों से भी जुड़ता रहा है। हालांकि, उन्होंने अर्जुन गोयल के अलावा किसी और के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वह कहती है, 'पता नहीं, कहां से अफवाहें आ जाती थी तो इन पर चर्चा करके कोई मतलब नहीं है। यह मेरा पहला रिलेशनशिप है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Claudia Ciesla (@claudiaciesla)

    क्लाउडिया सेसला का नाम सलमान खान से भी जोड़ा जाता था

    क्लाउडिया सेसला का नाम सलमान खान से भी जोड़ा जाता था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है, वाकई।' उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने अभी इस पर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन गोयल से बात नहीं की है। क्लाउडिया सेसला ने 

    View this post on Instagram

    A post shared by Claudia Ciesla (@claudiaciesla)

    खबरें और भी