Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: अब्दु की स्विमिंग स्किल्स के दीवाने हुए सभी, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 03:53 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik बिग बॉस 16 में अगर कोई कंटेस्टेंट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है तो वह है अब्दु राजिक। अब्दु शो शुरू होने से पहले ही ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik Swimming. Photo Credit/ Abdu Rozik Instagram
    Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik Swimming. Photo Credit/ Abdu Rozik Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: बिग बॉस 16 में तजाकिस्तान से आए कंटेस्टेंट अब्दु राजिक सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं। उनकी मस्ती, क्यूट बातें, नटखट अदाएं और गोल-मटोल गाल शो के अंदर और बाहर, दोनों ही जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी तक के एपिसोड देखने के बाद अब्दु की पॉपुलैरिटी को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह इस सीजन के सबसे हाइलाइटिंग कंटेस्टेंट हो सकते हैं। अब बिग बॉस 16 का नया प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 19 साल के अब्दु अपनी स्विमिंग स्टाइल से सबको दीवाना बना रहे हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

    पसंद आ रही अब्दु की स्विमिंग स्किल्स

    बिग बॉस 16 के इस प्रोमो में अब्दु स्विमिंग करते दिख रहे हैं। उनकी स्विमिंग स्किल्स सबको इंटरेस्टिंग लग रही है। वीडियो में कंटेस्टेंट प्रियंका को उनके साथ पूल में मस्ती करते देखा जा सकता है। ट्विटर पर यह वीडियो सामने आने के बाद दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक अब्दु ने सिर्फ अपनी बातों से सभी का दिल जीता था, अब स्विमिंग स्किल से भी लोगों को इम्प्रेस कर रहे हैं।

    जानिये अब्दु राजिक के बारे में

    अब्दु मूल रूप से तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह सिंगर हैं और यूट्यूब पर अपने खुद के गाए गाने अपलोड करते रहते हैं। अब्दु को 'ओह दिली जोर' गाने के बाद से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। यह गाना सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि वह रातोंरात स्टार बन गए। टिकटॉक पर भी अब्दू कई वीडियो शेयर करते हैं, जहां उन्हें मिलियन व्यूज मिलते हैं। सिंगर होने के अलावा अब्दु बॉक्सर और ब्लॉगर भी हैं।

    बिग बॉस से पहले सलमान खान से कैसे हुई मुलाकात?

    सलमान खान, अब्दु को दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो से जानते हैं, जब अब्दु ने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गया था। अब्दु की आवाज और क्यूटनेस सलमान को इतनी पसंद आई कि वह एक बार में ही उनकी सिंगिंग के फैन हो गए। अब्दु सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि अन्य सेलेब्स से भी अच्छी जान पहचान रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर समेत कई स्टार्स के साथ फोटो है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: अब्दु राजिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के खोले राज, जिसके लिए मर मरने को थे तैयार