यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस' के घर में आते ही जुदा होंगे ये दो लव बर्ड्स, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका!
Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 का आगाज अब से बस कुछ ही देर में होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार इसके कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं। एक पोस्ट के ज ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कलर्स टीवी पर आज से सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 17' का आगाज होने वाला है। इस शो को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। अभी तक शो के कई इनसाइड वीडियो देखने को मिल चुके हैं। इसके साथ ही कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो और लिस्ट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं।
देखने को मिली झलक
सोशल मीडिया पर अभी तक कंटेस्टेंट के कई वीडियो देखने को मिल चुके हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर द खबरी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की एक झलक देखने को मिल रही है। इस फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में 'बिग बॉस 17' के सेट पर एंट्री लेने वाले हैं। इस फोटो को देखने के बाद दोनों के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया है 'ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट स्टेज पर'।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Premiere Live: 'बिग बॉस 17' का आगाज आज, अब तक कन्फर्म हुए ये कंटेस्टेंट्स
दोनों की राहें होंगी अलग
इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिग बॉस तक ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री लेते ही ऐश्वर्या और नील की राहें अलग हो जाएंगी। दरअसल, पोस्ट में बताया गया है कि 'मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शो के पहले दिन ही स्टेज से अलग हो गए हैं। नील दिल कमरे में हैं, जबकि ऐश्वर्या को दम कमरे में भेजा गया है।
.png)
कहां देख सकते हैं शो
'बिग बॉस 17' 15 अक्टूबर से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा है। सोमवार से शुक्रवार शो रात 10 बजे कलर्स चैनल पर आएगा। वहीं, शनिवार और रविवार को यह रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप टीवी पर इस शो को नहीं देख पाए, तो जियो सिनेमा पर इसे कभी भी देख सकते हैं।