Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 में हुई अंग्रेजी बाबू की एंट्री, जानें कौन है ये कंटेस्टेंट जिसकी इंग्लिश सुन दंग हुए सलमान खान

    Updated: Sun, 15 Oct 2023 03:49 PM (IST)

    Bigg Boss 17बिग बॉस 17 अब से कुछ ही घंटे के बाद टेलीविजन स्क्रीन पर ऑनएयर हो जाएगा। फैंस नए सीजन में आने वाले कंटेंस्टेंट्स के गेम को देखने के लिए काफ ...और पढ़ें

    Salman Khan from Bigg Boss `17 Show
    Salman Khan from Bigg Boss `17 Show

    HighLights

    1. आज से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 17'
    2. सलमान खान के शो में आया अंग्रेजी बाबू
    3. कुल 17 कंटेस्टेंट्स होंगे इस सीजन का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अब से कुछ ही घंटे के बाद टेलीविजन स्क्रीन पर ऑनएयर हो जाएगा। कलर्स चैनल पर शो की शुरुआत आज रात 9 बजे से होगी। फैंस नए सीजन में आने वाले कंटेंस्टेंट्स के गेम को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    सलमान खान के शो में कपल और सिंगल कंटेस्टेंट्स अपना दम कम दिखाते नजर आएंगे। इन सब में एक अंग्रेजी बाबू भी शो में शिरकत करेंगे। मेकर्स ने उनका वीडियो जारी किया है।

    बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया सामने

    शुक्रवार रात से मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिए। सबसे पहले अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के प्रोमो जारी किए गए। अब कुछ और कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी सामने आए हैं। सामने आए नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान घर के नए सदस्य से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है।

    घर में आया अंग्रेजी बाबू

    प्रोमो की शुरुआत में घर के नए सदस्य खुद को इंट्रोड्यूस करते हैं। वह खुद को टेलीविजन की दुनिया का जाना माना चेहरा बताते हैं। इसके बाद बिग बॉस की स्टेज की झलक देखने को मिलती है। यह कंटेस्टेंट सलमान से इंग्लिश में बातें करता है, इसके बाद सलमान उन्हें समझाते हैं कि घर में हिंदी बोलना जरूरी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    कौन है ये अंग्रेजी बाबू?

    ये अंग्रेजी बाबू कौन हैं, इसका खुलासा तो नहीं किया गया है। मगर फैन पेज के अनुसार, फार्मासिस्ट नावेद सोल को 'बिद बॉस 17' के लिए लिया गया है।

    खबरें और भी

    'बिग बॉस 17' में जाने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम

    इस बार किस सीजन में कुल 17 कंटेंस्टेंट्स हाजरी लगाएंगे। इनमें फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक और पायल मलिक का नाम शामिल है। इसके साथ ही स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, तहलका प्रैंक युट्यूबर सनी आर्य, अनुराग डोभाल सहित कई टीवी एक्टर्स का नाम शामिल है।

    ऐसी भी चर्चा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की पूर्व प्रेमिका कीर्ति मेहरा भी शो में शिरकत कर सकती हैं।