Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: कैप्टेंसी टास्क में अंकिता लोखंडे ने चली चाल, सच्चाई खुली तो भौखलाए मोहल्ले वाले, वीडियो वायरल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 05:28 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Captency Task बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। शो के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे हुए दिख रहे हैं। ...और पढ़ें

    कैप्टेंसी टास्क में अंकिता लोखंडे ने चली चाल, (X Image)
    कैप्टेंसी टास्क में अंकिता लोखंडे ने चली चाल, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के पहले कैप्टन मुनव्वर फारुकी बने। उन्होंने घर में एक हफ्ते तक राज किया। वहीं, अब घर में दूसरे कैप्टन के लिए कैप्टेंसी टास्क करवाए गए। जहां अंकिता लोखंडे ने जीतने के लिए सारे पैंतरे आजमाए।

    बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। वीडियो में बिग बॉस ने घरवालों कैप्टन बनने का मौका दिया, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच भगदड़ मच गई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मैं तुम्हारे साथ घर नहीं जाऊंगी', टूटा अंकिता लोखंडे के सब्र का बांध, विक्की से कही तलाक लेने की बात

    घर का नया कैप्टन

    बिग बॉस 17 के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे हुए दिख रहे हैं। वहीं, बिग बॉस सभी को बताते हैं कि अब घर का नया कैप्टन चुनने का वक्त आ गया है। उन्होंने आगे बताया कि घर में अब कैप्टेंसी टास्क होने जा रहे हैं।

    क्या है कैप्टेंसी टास्क ?

    कैप्टेंसी टास्क में घरवालों के सेब इकट्ठा करने थे। बिग बॉस ने गार्डन एरिया में सेब के पेड़ लगाए और घरवालों को दो टीमों में बांट दिया। टास्क में जो टीम सबसे ज्यादा सेब इकट्ठा करेगी वो विजेता बन जाएगी।  बिग बॉस ने टास्क में संचालक अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी को बनाया।

    अंकिता ने पार की हद ?

    बिग बॉस 17 का दूसरा कैप्टन बनने के लिए घरवालों ने जान लगा दी। टास्क के बीच में धक्का-मुक्की भी हो गई, लेकिन दिक्कत तब हुई जब अंकिता लोखंडे ने खुलेआम चीटिंग की। उन्होंने ऐश्वर्या और नील की टीम के सेब को खराब बताकर बाहर कर दिया। इस दौरान ऐश्वर्या ने अंकिता पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने जानबूझकर सेबों को खराब किया। अंकिता ने कैमरे के सामने सेब में नाखून मारे और उन्हें डबाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला सिताशी ने Munawar Faruqui को किया बेनकाब, कहा- 'सिर्फ आयशा होती तो माफ कर देती'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या काम आएगी अंकिता की चालबाजी ?

    कैप्टन बनने के इस टास्क में अंकिता लोखंडे ने जमकर चीटिंग की। अब देखना होगा कि उनकी ये चालाकी काम आती है या नहीं। इसके साथ ही बिग बॉस 17 का नया कैप्टन कौन बनता है।