यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: आयशा खान की उम्र जान उड़े घरवालों के होश, मुनव्वर फारुकी की दोस्त अंकिता और मनारा रह गईं शॉक्ड
Bigg Boss 17 Wild Card Entry Ayesha Khan आयशा खान ने आते ही सबसे पहले मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui) को निशाने पर लिया। उन्होंने कॉमेडियन पर सीधे त ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में कोहराम मचा हुआ है। मुनव्वर फारुकी की एक्स आयशा खान ने अपनी एंट्री के साथ ही घर का सुख- चैन खत्म कर दिया है। मुनव्वर फारुकी पर तो वो कहर बनकर टूटी हैं। अब आयशा खान ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि घरवालों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है।
आयशा खान ने आते ही सबसे पहले मुनव्वर फारुकी को निशाने पर लिया। उन्होंने कॉमेडियन पर सीधे तौर पर टू-टाइमिंग का आरोप मड़ा। आयशा ने ये भी कहा कि मुनव्वर फारूकी ने उन्हें प्रपोज भी किया था, जिस पर कॉमेडियन ने पहले हां, फिर ना में जवाब दिया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: आयशा खान ने उतारा मुनव्वर फारुकी के शराफत का चोला, कहा- 'इस आदमी ने गलती नहीं, गुनाह किया है'
आयशा ने खोला मुनव्वर का कच्चा- चिट्ठा
बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री ने मुनव्वर फारूकी के गेम को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कॉमेडियन घर में अब तक साफ- सुथरी छवि के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन आयशा खान के आरोपों ने उनकी इमेज को मिनटों में मिट्टी में मिला दिया है।

मुनव्वर फारूकी का हुआ नर्वस ब्रेक डाउन
आयशा खान की एंट्री ने मुनव्वर फारूकी को इतनी बुरी तरह तोड़ दिया कि उनका नर्वस ब्रेक डाउन हो गया। कॉमेडियन आयशा खान की एंट्री के थोड़ी देर बाद ही फूट-फूट कर रोए और बिग बॉस 17 से बाहर जाने की जिद पर अड़ गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, नेशनल टीवी पर टास्क के दौरान कही ये बात
आयशा उम्र जान उड़े घरवालों के होश
आयशा खान को लेकर अब अपडेट आई है कि उन्होंने घरवालों से कहा है कि उनकी उम्र महज 21 साल है। आयशा की इस बात पर कंटेस्टेंट्स के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो गया। अंकिता लोखंडे, सामर्थ जुरेल और मनारा चोपड़ा को तो इस बात से झटका ही लग गया। हालांकि, उन्होंने बाद कहा कि हो सकता है आयशा सच बोल रही हो।
View this post on Instagram