Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, नेशनल टीवी पर टास्क के दौरान कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestant Munawar Faruqui बिग बॉस ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी को सभी घरवालों को एंटरटेन करने का एक टास्क दिया था। जहां कॉमेडियन को अपना ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, (X Images)
    मुनव्वर फारुकी ने नाजिला संग रिश्ते पर दिया ये हिंट, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी जीतने की मजबूत दावेदारी रखते हैं। शो में अब तक हर मौके पर कॉमेडियन खुद को साबित करते आए हैं। हालांकि, पर्सनल लाइफ को लेकर मुनव्वर फारुकी कई बार कटघरे में खड़े हो चुके हैं।

    मुनव्वर फारुकी कई बार गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी को लेकर चर्चा बटोर चुके हैं। काफी दिनों से चर्च चल रही हैं कि मुनव्वर और नाजिला के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: सबसे शातिर कंटेस्टेंट का खत्म हो जाएगा खेल? इस बार होश उड़ा देगा बिग बॉस का एलिमिनेशन

    मुनव्वर ने दिखाया टैलेंट

    बिग बॉस ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी को सभी घरवालों को एंटरटेन करने का टास्क दिया। जहां कॉमेडियन को स्टैंड- अप कॉमेडी एक्ट करना था। मुनव्वर फारुकी ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और अपना टैलेंट दिखाकर महफिल लूट ली। कॉमेडियन के जोस्क ने सभी को हंसा- हंसा कर लोटपोट कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मुनव्वर को नाजिला आईं याद

    मुनव्वर फारुकी के इस स्टैंड- अप एक्ट से बिग बॉस भी बेहद इंप्रेस हुए। उन्होंने कॉमेडियन को इसके लिए एक ईनाम भी दिया। बिग बॉस ने मुनव्वर को लग्जरी राशन गिफ्ट किया, जिसे पारक वो बेहद खुश हुए। इस दौरान मुनव्वर ने एक फूट पैकेट उठाया और कहा कि ये नाजिला के लिए है। ये पहला मौका था तब कॉमेडियन ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बिग बॉस में लिया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Wild Card: बिग बॉस का ये एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट वापसी के लिए तैयार, घरवालों की उल्टी गिनती हुई शुरू?

    नाजिला का क्रिप्टिक पोस्ट

    बिग बॉस 17 के घर में शुरुआत से मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही है। दोनों की बढ़ती दोस्ती की खबरों के बीच कुछ दिनों पहले नाजिला ने कॉमेडियन के लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसने इशारा किया कि दोनों के बीच खटपट चल रही है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

    क्या मुनव्वर ने दिया धोखा ?

    मुनव्वर फारुकी और नाजिला सीताशी के बीच एक बार दरार फिर तब पड़ गई, जब आयशा खान नाम की एक लड़की ने चौंकाने वाला दावा किया। हाल ही में आयशा खान ने सोशल मीडिया पर सामने आई और कहा कि मुनव्वर उनसे एक वीडियो शूट के लिए मिले थे। इस दौरान कॉमेडियन ने उन्हें प्रपोज भी किया था और नाजिला के बारे में पूछने पर कहा कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।