Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Wild Card: बिग बॉस का ये एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट वापसी के लिए तैयार, घरवालों की उल्टी गिनती हुई शुरू?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 01:13 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Wild Card Entry पिछले कई दिनों से बिग बॉस की वाइल्ड एंट्री को लेकर चर्चा बनी हुई है जो एक एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट होने वाला है। बिग बॉस 17 ...और पढ़ें

    बिग बॉस का ये एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट वापली के लिए तैयार, (X Image)
    बिग बॉस का ये एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट वापली के लिए तैयार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा बनी हुई है। शो में हाल ही में कोरियन सिंगर ऑरा ने एंट्री की है। इसके अलावा ये भी खबर आई कि एक एलिमिनेट हो चुका कंटेस्टेंट बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में शामिल होगा। जिसे लेकर अब अपडेट आई है।

    सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से बिग बॉस 17 की वाइल्ड एंट्री को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस बीच अब जल्द सलमान खान के शो में ये वाइल्ड कार्ड शामिल हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बाहर आते ही बदले Sana Khan के सुर, विक्की जैन को बताया भाई, हाथ पकड़ने वाले वीडियो पर कही ये बात

    बिग बॉस के एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हो चुके कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में 6 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें सबसे पहले घर से सोनिया बंसल की छुट्टी हुई थी। उनके बाद मनस्वी ममगई, नाविद सुले, जिगना वोरा, तहलका और सना रईस खान बाहर हो चुकी हैं।

    कौन करेगा शो में वापसी ?

    बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर खबर आई थी कि शो में सनी आर्या यानी तहलका की वापसी हो सकती है। अब एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिग बॉस में अपनी एंट्री पर बात कर रहे हैं।  

    क्या बोले तहलका ?

    बिग बॉस 17 ने तहलका की पॉपुलैरिटी में इजाफा कर दिया है। अब हाल ही में वो एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां पैपराजी ने उन्हें तुरंत रोक लिया। तहलका से बिग बॉस 17 में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि इस बार वो हाथ नहीं चलाएंगे, बल्कि प्यार से ज्यादा बात करेंगे।  हालांकि, तहलका सीधे तौर पर बिग बॉस 17 में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए।  

    खबरें और भी

    क्यों बाहर हुए थे तहलका ?

    बिग बॉस 17 से तहलका को अचानक बाहर जाना पड़ा। घर में हाथापाई करना उन्हें भारी पड़ गया। यूट्यूबर ने अभिषेक कुमार से बहसबाजी के बीच उनका गला पकड़ लिया था। इसके बाद बिग बॉस का नियम तोड़ने की सजा के तौर पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन दर्शकों की डिमांड के चलते वो एक बार फिर शो में नजर आ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: पैर दबाने से बर्तन धोने तक, घरवालों ने Aoora से करावाए सारे काम, सिंगर बोले- 'जिंदगी खराब हो गई'