Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: एलिमिनेट हो चुका ये कंटेस्टेंट Wild Card बन करेगा वापसी? घरवालों के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 01:15 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Wild Card Entry बिग बॉस के घर में रहने के कई नियम होते हैं। इनमें एक है कि कंटेस्टेंट्स के बीच कितनी भी गर्मा- गर्मी बढ़ जाए लेकिन वो एक- ...और पढ़ें

    एलिमिनेट हो चुका ये कंटेस्टेंट करेगा वापसी? (X Image)
    एलिमिनेट हो चुका ये कंटेस्टेंट करेगा वापसी? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अपने विवादों के लिए जाना जाता है। बहसबाजी और गाली गलौज से लेकर शो कई बार हाथापाई तक पहुंच जाता है। हाल ही में यूट्यूबर तहलका (सनी आर्या) और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा हो गया था। जहां तहलका अपना आपा खो बैठे थे और अभिषेक के साथ फिजिकल हो गए।

    नतीजन उन्हें बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया। अब खबर आ रही है कि तहलका एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Wild Card: सलमान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, वाइल्ड कार्ड एंट्री देख दंग रह जाएंगे घरवाले

    बिग बॉस के नियम

    बिग बॉस के घर में रहने के कई नियम होते हैं। इनमें एक है कि कंटेस्टेंट्स के बीच कितनी भी गर्मा- गर्मी बढ़ जाए, लेकिन वो एक-दूसरे पर हाथ नहीं उठाएंगे। हालांकि, अब तक कई सीजन में ऐसा हो चुका है, लेकिन बिग बॉस भी ढिलाई नहीं देते और सीधा शो से बाहर कर देते हैं।

    अभिषेक संग हुई थी तहलका की फाइट

    तहलका और अभिषेक कुमार के बीच झगड़े में भी ऐसा ही हुआ था। तहलका ने एक्टर का गला पकड़ लिया था और छोड़ने को राजी नहीं थे। जिसकी उन्हें सजा मिली और बिग बॉस 17 से एलिमिनेट कर दिया गया। अब बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने तहलका की वापसी की ओर इशारा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या शो में तहलका फिर होंगे शामिल ?

    बिग बॉस 17 को लेकर आई अपडेट के अनुसार, कलर्स के ऑफिशियल पेज ने दर्शकों से पूछा है कि क्या वो किसी एविक्टेड कंटेस्टेंट को शो में वापस देखना चाहते हैं। जवाब में दर्शकों ने सनी आर्या के नाम से पेज को भर दिया। अगर कलर्स ने अपने ऑडियंस की इस इच्छा को गंभीरता से लिया तो बिग बॉस 17 में जल्द तहलका की वापसी हो सकती है। घर में उनकी एंट्री से बाकी कंटेस्टेंट्स को भी तगड़ा झटका लगेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: वोटिंग में सब पर भारी पड़ा ये कंटेस्टेंट, नॉमिनेट करने के बाद भी सबसे आगे, नहीं चली घरवालों की तिकड़म

    बिग बॉस 17 एलिमिनेशन

    सलमान खान के शो इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, विक्की जैन, खानजादी, अभिषेक कुमार, सना रईस खान और अरुण मशेट्टी का नाम शामिल है। आने वाले वीकेंड का वार में इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट हमेशा के लिए बिग बॉस 17 को अलविदा कह देगा।