यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Elimination: सब पर भारी पड़ा ये कंटेस्टेंट, नॉमिनेट करने के बाद भी सबसे आगे, नहीं चली घरवालों की तिकड़म
Bigg Boss 17 Elimination Voting Trends बिग बॉस 17 को शुरु हुए अब दो महीने होने वाले हैं। शो इस पड़ाव पर आकर अब गंभीर हो गया है। बिग बॉस ने भी कंटेस्टे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इस बार नॉमिनेशन धमाकेदार रहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर 8 खिलाड़ियों को इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट कर दिया। फैंस अपने फेवरेट को बचाने के लिए दनादन वोट कर रहे हैं।
वहीं, अब वोटिंग ट्रेड्स की रिपोर्ट आई है। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में सबसे आगे कौन चल रहा है और सबसे कम वोट किस कंटेस्टेंट के हिस्से आ रहे हैं...
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस में हुआ चौंकाने वाला नॉमिनेशन, एलिमिनेशन के गेम में फंसा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट
हनीमून पीरियड हुआ खत्म
बिग बॉस 17 को शुरु हुए अब दो महीने होने वाले हैं। शो इस पड़ाव पर आकर गंभीर हो गया है। बिग बॉस ने भी कंटेस्टेंट्स का हनीमून पीरियड खत्म कर दिया है। हाल ही में बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दम मोहल्ले में ताला मारकर कंटेस्टेंट्स का चैन-सुख छीन लिया था।
घरवालों की तिकड़म हुई बेकार
बिग बॉस में आगे बढ़ने की जद्दोजहद अब तेज हो गई। कंटेस्टेंट्स अपना गेम मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस बार तो एक ऐसा कंटेस्टेंट भी नॉमिनेशन की जाल में फंस गया, जो अब तक बचता आया था। मुनव्वर फारुकी ऐसे कंटेस्टेंट है, जो बिग बॉस में पहली बार नॉमिनेट हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर और मनारा की हुई भयंकर लड़ाई, विनर बनने की चाह में बने दुश्मन, फूट-फूट कर रोईं एक्ट्रेस
वोटिंग ट्रेंड है दिलचस्प
मुनव्वर फारुकी के अलावा इस हफ्ते बिग बॉस 17 में नील भट्ट, अनुराग डोभाल, विक्की जैन, खानजादी, अभिषेक कुमार, सना रईस खान और अरुण मशेट्टी नॉमिनेट किए गए हैं। इन सभी को लेकर सामने आया वोटिंग ट्रेंड बेहद दिलचस्प है।
खबरें और भी

किसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स ?
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स ने भले ही तिकड़म लगाकर मुनव्वर फारुकी को नॉमिनेट कर दिया है, लेकिन फिर भी वो सबको मात दे रहे हैं। द खबरी के वोटिंग ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा वोट्स मुनव्वर फारुकी को ही मिल रहे हैं। पूरे वोटिंग का 50% कॉमेडियन के खाते में जा रहा है। वहीं, बाकी 50% वोट्स बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को मिलाकर है।

बाल भी बांका करना हुआ मुश्किल
बिग बॉस 17 में शामिल होकर मुनव्वर फारुकी ने ये तो साबित कर दिया है कि पॉपुलैरिटी के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। पहली बार बिग बॉस 17 में नॉमिनेट हुए हैं और सबसे ज्यादा वोट्स पा रहे हैं। इस वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, आने वाले कई हफ्तों तक मुनव्वर को कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।