Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मां को लेकर छलका Munawar Faruqui का दर्द, बताई आत्महत्या करने की वजह

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 05:12 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contestnat Munawar Faruqui बिग बॉस 17 में कुछ समय पहले मुनव्वर फारुकी ने अपनी पहली शादी को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। कॉमेडियन ने पहली शादी ...और पढ़ें

    मां को लेकर छलका मुनव्वर फारुकी का दर्द, (X Image)
    मां को लेकर छलका मुनव्वर फारुकी का दर्द, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो की शुरुआत से उन्होंने गेम पर अच्छी पकड़ बनाई है। यहां तक कि अभी तक वो नॉमिनेशन से भी बचते चले आए हैं।

    बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी ने कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। शो में वो अक्सर मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। कॉमेडियन का सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिर जवाबी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी, हुआ ऐसा नॉमिनेशन उड़े घरवालों के तोते

    13 साल की उम्र में मां ने छोड़ दिया साथ

    बिग बॉस 17 में कुछ समय पहले मुनव्वर फारुकी ने अपनी पहली शादी को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। कॉमेडियन ने पहली शादी टूटने और अपने 5 साल के बेटे को लेकर खुलासा किया था। वहीं, अब उन्होंने अपना मां के बारे में बात की, जिन्होंने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी, जब मुनव्वर फारुकी 13 साल के थे।

    मुनव्वर की मां ने क्यों की आत्महत्या ?

    मुनव्वर फारुकी ने नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और रिंकू धवन से बातचीत के दौरान अपने दिल की बात शेयर की। रिंकू धवन ने मुनव्वर से पूछा कि उनकी मां ने आत्महत्या क्यों की थी। कॉमेडियन ने बताया कि उनके परिवार कर्ज से परेशान था। उनके पिता के सिर पर उधारी थी। उनकी मां पर भी कर्ज था।

    मुनव्वर को छोड़नी पड़ी पढ़ाई

    मुनव्वर फारुकी ने बताया कि कर्ज के अलावा उनकी मां अपनी खराब शादी की वजह से भी तकलीफ में थी। कॉमेडियन ने कि उनके परिवार के लिए उस वक्त कर्ज चुका पाना नामुमकिन था। यहां तक कि घरवालों ने मुनव्वर का भी स्कूल छुड़ा दिया और उन्हें पैसे कमाने के लिए भेज दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस में हुआ चौंकाने वाला नॉमिनेशन, एलिमिनेशन के गेम में फंसा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

    चंद रुपये के लिए चली गई जान

    पैसों के कर्ज और परेशानी भरी शादी के कारण उन्होंने सुसाइड करने का फैसला किया। मुनव्वर आगे बताया कि उनके परिवार पर महज 3500 रुपये का कर्ज था, लेकिन उस इतनी रकम चुका पाना भी उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल खड़ी कर रहा था।