Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: जिस बात का डर था आखिर वही हुआ, तहलका और अभिषेक के हाथापाई वाले कांड पर 'बिग बॉस' ने सुनायी सजा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 घर में हुए झगड़े को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग गुरुवार को पूरी कर ली गई है। जिसमे ...और पढ़ें

    तहलका और अभिषेक के झगड़े पर बिग बॉस ने सुनाया अपना फरमान, (X Image)
    तहलका और अभिषेक के झगड़े पर बिग बॉस ने सुनाया अपना फरमान, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 में इन दिनों माहौल गर्माया हुआ है। हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स आपस में झगड़ पड़े, लेकिन इस बार बात हाथापाई तक पहुंच गई। अब शो को लेकर अपडेट आई है कि नियम का उल्लंघन करने वाले को बिग बॉस ने दंडित भी कर दिया है।

    बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में तहलका (सनी आर्य) और अभिषेक कुमार के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान सनी आर्य का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने सीधा अभिषेक का गला पकड़ लिया। इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट्स का यही रिएक्शन था कि अब तहलका को बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में हुई हाथापाई, आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स, बाहर हो जाएगा ये खिलाड़ी?

    तहलका ने पकड़ा अभिषेक का गला

    बिग बॉस 17 के अपकमिंग वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग गुरुवार को पूरी कर ली गई है। इस बार एपिसोड को सलमान खान की जगह करण जौहर ने होस्ट किया। उन्होंने सभी घरवालों को उनकी हरकतों के लताड़ लगाई, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा तहलका और अभिषेक का झगड़ा रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या तहलका हुए बिग बॉस से बाहर ?

    बिग बॉस 17 से जुड़ी ताजा खबर शेयर करने वाले फैन पेज ने वीकेंड का वार एपिसोड की अपडेट शेयर की है। खबर के अनुसार, तहलका को अभिषेक पर हाथ उठाने के लिए बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया है यानी एक गलती के कारण उनका सफर बिग बॉस से हमेशा के लिए खत्म हो गया है। इन्फ्लुएंसर के फैंस को जिस बात का डर था आखिर वही हुआ। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    खबरें और भी

    कौन हुआ एलिमिनेट ?

    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते आठ खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। इनमें रिंकू धवन, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण श्रीकांत मशेट्टी का नाम शामिल है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की माने तो सबसे कम वोट रिंकू, अरुण और खानजादी को मिले है। बिग बॉस 17 से इस हफ्ते एलिमिनेट होने के सबसे ज्यादा चांस रिंकू धवन के है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: इस बार फिर होगा बिग बॉस में डबल एविक्शन, एक साथ कट जाएगा इन दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता?