Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: इस बार फिर होगा बिग बॉस में डबल एविक्शन, एक साथ कट जाएगा इन दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:53 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Elimination Update बिग बॉस 17 में एलिमिनेट होने के लिए इस बार आठ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किए गए हैं। इनमें रिंकू धवन विक्की जैन खानजादी अंकि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में इस बार फिर होगा बिग बॉस में डबल एविक्शन? (X Image)
    बिग बॉस 17 में इस बार फिर होगा बिग बॉस में डबल एविक्शन? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इस बार एलिमिनेशन बेहद दिलचस्प रहा। शो में एक साथ आठ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया गया है। अब बिग बॉस 17 को लेकर अपडेट आई कि इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन हो सकता है।

    बिग बॉस 17 में बीते हफ्ते भी डबल एविक्शन हुआ था। अचानक हुए मिडनाइट एविक्शन में नाविद सोले को घर से बेघर कर दिया। इसके बाद सलमान खान ने वीकेंड का वार में जिगना वोरा को बाहर कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सेल्फी के लिए Orry को नहीं मिलते 20-30 लाख, सलमान खान के सामने बोला था झूठ, बयान से पलटे इंफ्लुएंसर

    किसका कटेगा पत्ता ?

    बिग बॉस 17 में एलिमिनेट होने के लिए रिंकू धवन, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण श्रीकांत मशेट्टी नॉमिनेट हुए हैं। इस नॉमिनेशन को लेकर दर्शकों का मानना है कि इस बार दो और कंटेस्टेंट बाहर हो सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम रिंकू धवन का है। जिन्हें लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर पहले ही अपनी भविष्यवाणी बता चुके हैं।

    एलिमिनेशन की सूली पर लटकेगा ये कंटेस्टेंट

    बिग बॉस 17 से बाहर होने के लिए दूसरे जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो हैं खानजादी। दरअसल, शो के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में खानजादी की सलमान खान के साथ बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस का घर छोड़ने का रट्ट लगा दी। ऐसे में वो बाहर हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'माफ करना, भूल गया था कि मैं शादीशुदा हूं', डांस के बीच सना खान से अचानक बोले विक्की जैन

    अनुराग की बिग बॉस पूरी करेंगे इच्छा

    खानजादी के बाद अनुराग डोभाल भी बिग बॉस 17 से बाहर होने की लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस पर भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस से फटकार भी खानी पड़ी थी। अनुराग, इससे इतना परेशान हो गए कि उन्होंने शो छोड़ने की जिद कर दी। यहां तक कि करोड़ों की पेनल्टी भी भरने को राजी हो गए। बिग बॉस ने उनकी मांग को सुनते हुए अनुराग को आश्वासन दिया है कि वो उनकी डिमांड पर जरूर कोई फैसला लेंगे। आने वाले 4-5 दिनों वो उनके शो छोड़ने को लेकर कुछ अपडेट देंगे।

    खबरें और भी