यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: 'माफ करना, भूल गया था कि मैं शादीशुदा हूं', डांस के बीच सना खान से अचानक बोले विक्की जैन
Bigg Boss 17 सलमान खान के घर में हाल ही में सोशल मीडिया स्टार और स्टार किड्स के फेवरेट ओरी ने एंट्री की। उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। बिग बॉस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने शिरकत की। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब एंजॉय किया। बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दम घर को ओरी के लिए वेलकम पार्टी ऑर्गेनाइज करने का आदेश दिया।
ओरी के लिए रखी गई इस पार्टी के बीत विक्की जैन ने सना रईस खान से कुछ ऐसा कह दिया कि अब चर्चा बटोर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'भाड़ में जाए बिग बॉस', अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े, करोड़ों की पेनल्टी भरने को तैयार
ओरी संग घरवालों की मस्ती
ओरी ने सबसे पहले दिल घर का दौरा किया। जहां उन्हें पार्टी पैपराजी स्टाइल में दी गई। ओरी और दिर घर के सदस्यों ने खूब एंजॉय किया। इसके बाद ओरी आगे बढ़े और दिमाग घर को ओर चल दिए।

दिल घर की जबरदस्त पार्टी
ओरी जैसे ही दिमाग घर में पहुंच सभी ने उनका स्वागत किया। उनके लिए दिमाग घर के सदस्यों ने जमकर डांस किया। इस बीच ओरी भी फ्लोर पर अपना जलवा दिखाने आए, लेकिन उन्होंने तुरंत टॉयलेट ब्रेक लेने की बात कही और वहां से चले गए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की सास का रवैये देख नाराज हुए फैंस, पवित्र रिश्ता की सविता ताई आईं याद, बताया टॉक्सिक
अचानक बदला विक्की का मूड
दिमाग घर ने इस दौरान अपनी पार्टी की प्लानिंग को दहराया। विक्की जैन ने कहा कि सना रईस खान ओरी के लिए डांस करेंगी। इतने में ओरी भी वापस आ गए। विक्की ने उन्हें बताया कि सना उनके लिए डांस करेंगी। विक्की, सना का हाथ पकड़कर डांस करने लगे, लेकिन बीच में विक्की ने सना का हाथ छोड़ा और कहा- मुझे माफ कर देना, "मैं भूल गया था कि मैं एक शादीशुदा आदमी हूं। मैं इस तरह एंजॉय नहीं कर सकता।" इतना कहते ही विक्की वहां से बहर चले गए।
खबरें और भी
बिग बॉस 17 से कौन हुआ बाहर
बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घरवालों ने मिलकर अंकिता लोखंडे, सना रईस खान, जिगना वोरा, अनुराग डोभाल और तहलका (सनी आर्य) को नॉमिनेट किए गए थे। एलिमिनेशन में सबसे कम वोट्स जिगना वोरा को मिले। इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिग बॉस 17 से उनका सफर खत्म होने का एलान किया।