विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: 'भाड़ में जाए बिग बॉस', अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े, करोड़ों की पेनल्टी भरने को तैयार

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 28 Nov 2023 10:10 AM (IST)

Anurag Dobhal Left Bigg Boss 17? बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल अब तक कई बार बाकी कंटेस्टेंट्स के पास ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 छोड़ने की जिद पर अड़े अनुराग डोभाल, (X Image)
बिग बॉस 17 छोड़ने की जिद पर अड़े अनुराग डोभाल, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में टीवी और फिल्म सेलेब्स के साथ कुछ यूट्यूबर्स भी शामिल हैं। इनमें अनुराग डोभाल का नाम भी शामिल है, जो अब तक कई बार बिग बॉस पर बायस्ड होने का इल्जाम लगा दिया है, लेकिन इस बार उन्हें ऐसा करना भारी पड़ गाय। बात यहां तक बढ़ कि अनुराग डोभाल को शो छोड़ने की नौबत तक आ गई।

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल, अक्सर बाकी कंटेस्टेंट्स के पास जाकर ये शिकायत करते हुए नजर आते कि बिग बॉस कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर बायस्ड हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पर निशाना साधते हुए यूट्यूबर उन्हें शो में ज्यादा सुविधाएं दिए जाने का इल्जाम लगाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'माफ करना, भूल गया था कि मैं शादीशुदा हूं', डांस के बीच सना खान से अचानक बोले विक्की जैन

अनुराग ने बिग बॉस पर लगाए इल्जाम

अनुराग डोभाल, बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में भी एक बार फिर ये रोना रोते हुए नजर आए कि शो बायस्ड है। उन्होंने ये भी कहा कि वो ऑडिशन देकर शो में नहीं आए हैं और न ही सेट के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। अनुराग ने बिग बॉस पर ये भी इल्जाम लगाया कि उन्होंने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को उनके परिवार से बात करने का मौका दिया, जबकि किसी के लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पड़ी बिग बॉस की फटकार

अनुराग डोभाल के इतने इल्जाम लगाने पर बिग बॉस बुरी तरह भड़क गए। बिग बॉस ने अनुराग को याद दिलाया कि शो के पहले हफ्ते में ही उन्होंने बता दिया था कि इस बार शो बायस्ड होने वाला है। डंके की चोट पर बिग बॉस के अपने कुछ फेवरेट कंटेस्टेंट्स होगे, जिन्हें वो खुलेआम सपोर्ट करेंगे।

बौखलाए अनुराग डोभाल

बिग बॉस इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अनुराग डोभाल को चुनौती दी कि ये उनका शो है और वो अपने हिसाब से ही चलाएंगे। बिग बॉस की इस फटकार के बाद अनुराग इतने परेशान हो गए कि वो बिग बॉस छोड़ने की जिद पर अड़ गए। यहां तक कि वो कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर करोड़ों की पेनल्टी भी भरने को राजी हो गए।

क्या बोले बिग बॉस ?

बिग बॉस ने अनुराग से कहा, "आप क्रांति की मशाल बनकर ये जो मोहल्ले वालों के पास जाकर उनके कान भर रहे हैं। कभी आप बायस्ड होने की बात करते हैं, तो कभी कोई और इल्जाम लगा देते हैं। आपको बता दूं कि यहां सभी लोग मेरे बुलाने पर आए हैं। कोई भी ऑडिशन से नहीं आया है और न ही कोई सेट के बाहर लाइन लगाकर खड़ा था।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: आखिर क्या है ओरी का सस्पेंस? दो दिन में घर से हुए बेघर, तीन घंटे मिलता है रोज बाहर जाने का ब्रेक

अनुराग का दिमाग लगाया ठिकाने

बिग बॉस ने आगे कहा, "जब चीजें कई बार आपके फेवर में नहीं होती तो आप रोना रोने लगते हैं और हर जगह जाकर शिकायत करने लगते हैं। मेरे अंकिता और विक्की की उनके घरवालों से मुलाकात करवाने पर आप को एतराज है ना, आपकी यही शिकायत है, तो मैं आपको बता दूं कि जब आप परेशान थे तब मैंने आपके परिवार और ब्रो सेना के कुछ सदस्यों को वीकेंड  पर आपसे मिलने का आमंत्रण भेजा था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया।"

भाड़ में गया बिग बॉस

बिग बॉस ने अंत में अनुराग को चैलेंज दिया कि शो में वो अपने मन की करेंगे। इस पर पहले यूट्यूबर ने चुनौती को एक्सेप्ट कर लिया, लेकिन बाद में झल्ला गए और शो छोड़ने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने कहा, "भाड़ में गया बिग बॉस। भाड़ में गया शो। मैं पैसे तो फिर भी कमा लूंगा, लेकिन,वो लोग नहीं कमा पाऊंगा जिनकी वजह से आज मैं यहां हूं। बिग बॉस दरवाजा खोल दो। मैं अपनी मर्जी से ये शो छोड़कर जाना चाहता हूं।" अनुराग ने 2 करोड़ की पेनल्टी भरने की बात भी कही, लेकिन बिग बॉस ने दरवाजा नहीं खोला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।