यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: आखिर क्या है ओरी का सस्पेंस? दो दिन में घर से हुए बेघर, तीन घंटे मिलता है रोज बाहर जाने का ब्रेक
Orry Left Salman Khan Show Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 के रविवार के एपिसोड में अरबाज खान और सोहेल खान ने जानकारी दी कि ओरी शो से बाहर हो गए है। वहीं अब उन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओरहान अवात्रामणि (ओरी) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्रोफेशन को लेकर चर्चा बटोरते हैं। अब उन्होंने हाल ही में बिग बॉस 17 में एंट्री की। जहां ओरी ने एक नये तरह का सस्पेंस क्रिएट किया है।
बिग बॉस 17 के रविवार के एपिसोड में अरबाज खान और सोहेल खान ने जानकारी दी कि ओरी शो से बाहर हो गए है। वहीं, अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओरी ने बताया कि रोज उन्हें तीन घंटे शो से ब्रेक मिलता है। जिसे लेकर दर्शकों उलझन में पड़ गए हैं कि आखिर चल क्या रहा है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ओरी के लिए दोस्त जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, सलमान खान के शो में एंट्री पर कही ये बात
दिल घर ने जीता ओरी का दिल
बिग बॉस 17 के घर में ओरी ने कंटेस्टेंट्स के साथ पहले दिन खूब मस्ती की। दिल, दिमाग और दम रुम ने उनके लिए वेलकम पार्टी भी रखी। जहां ओरी ने खूब एंजॉय किया। अंत में उन्होंने ये भी बताया कि सबसे ज्यादा मजा उन्हें दिल घर की पार्टी में आया। इसके साथ ही बिग बॉस ने इस दिल घरवालों को पार्टी राउंड का विनर बना दिया।
.jpg)
सोहेल-अरबाज ने किया खुलासा
ओरी ने बिग बॉस के घर में दूसरे दिन सोहेल खान और अरबाज खान के साथ मुलाकात की। जस्ट चिल सेगमेंट के दौरान सोहेल और अरबाज ने खुलासा किया कि ओरी घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर नहीं आए हैं। वो बस वीकेंड के लिए घर में आए थे ताकि, कंटेस्टेंट्स का एंटरटेनमेंट हो सके। इसके बाद ओरी ने सभी को बाय बोला और बिग बॉस से अलविदा ले लिया।
खबरें और भी
क्या ओरी को मिलता है ब्रेक ?
बिग बॉस 17 से ओरी के बाहर होने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ओरी सफेद कुर्ता और पायजामा में नजर आ रहे हैं। बारिश में भीगते हुए ओरी ने पैपराजी से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर से रोज 3 घंटे का ब्रेक मिलता है। अभी वो बाहर जा रहे हैं। फिर वापस आएंगे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड एंट्री बन 'बिग बॉस' के घर पहुंचे Orry, सूटकेस की लाइन देख हैरान हुए सलमान खान
View this post on Instagram
बिग बॉस के इतिहास में हुआ पहली बार
हालांकि, बिग बॉस के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि कंटेस्टेंट्स ब्रेक लेकर घर से बाहर जाए। ऐसे में एक तरफ बिग बॉस 17 से ओरी के जाने और दूसरी तरफ उनके रोज 3 घंटे के ब्रेक पर रहने की बात सामने आ रही है, जो दर्शकों को कंफ्यूज कर रही है। अब सच क्या है ये आने वाले एपिसोड्स में साफ हो जाएगा।