Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: ओरी के लिए दोस्त जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, सलमान खान के शो में एंट्री पर कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 09:40 AM (IST)

    Janhvi Kapoor Cheers Bigg Boss 17 Wild Card Entry Orry बिग बॉस 17 के घर में दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने सोशल मीडिया स्टार ओरी पहुंच चुके हैं। सलमान ...और पढ़ें

    ओरी के लिए दोस्त जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट
    ओरी के लिए दोस्त जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में सोशल मीडिया की दुनिया में पॉपुलर ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने हिस्सा लिया। घर में कंटेस्टेंट्स ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिल, दिमाग और दम घर ने ओरी के लिए तीन अलग- अलग पार्टियां भी रखी। अब ओरी को जाह्नवी कपूर ने सपोर्ट किया है।

    ओरी बॉलीवुड के लगभग सभी पॉपुलर स्टार किड्स के साथ अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके काम को लेकर कई बार यूजर्स सवाल पूछते है कि आखिर ओरी काम क्या करते हैं। इन दो वजहो से ओरी खबरों में बने रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड एंट्री बन 'बिग बॉस' के घर पहुंचे Orry, सूटकेस की लाइन देख हैरान हुए सलमान खान

    ओरी को मिला जाह्नवी का सपोर्ट

    ओरी ने अब बिग बॉस 17 में एंट्री की है। इसके साथ ही दर्शकों का एक्साइटमेंट शो के लिए बढ़ गया है। ओरी की एंट्री से उनकी दोस्त जाह्नवी कपूर भी बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर ओरी के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

    जाह्नवी ने किया चियर

    जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में ओरी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें ओरी, बिग बॉस 17 में एंट्री करने के बाद कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा को गले लगा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, "ओरी, सबसे बड़ा डेब्यू।"

    खबरें और भी

    ओरी और जाह्नवी का डांस

    जाह्नवी कपूर ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस ओरी के साथ बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस कर रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, "मुझे तुम्हारी आ रही है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस सोशल मीडिया क्वीन की बिग बॉस में होगी एंट्री? मुनव्वर फारुकी के साथ रह चुकी है कॉन्ट्रोवर्सी

    बिग बॉस 17 अपडेट

    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते घरवालों ने मिलकर अंकिता लोखंडे, सना रईस खान, जिगना वोरा, अनुराग डोभाल और तहलका (सनी आर्य) को नॉमिनेट किए गए थे। एलिमिनेशन में सबसे कम वोट्स जिगना वोरा को मिले। इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिग बॉस 17 से उनका सफर खत्म होने का एलान किया।