Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: इस विवादित हसीना की बिग बॉस में होगी एंट्री? मुनव्वर फारुकी के साथ भी रह चुकी है कॉन्ट्रोवर्सी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 04:20 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Wild Card Entry Update बिग बॉस 17 को लेकर पिछले कुछ समय खबरे आ रही हैं कि शो में जल्द सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया क्वीन की बिग बॉस में होगी एंट्री ? (X Images)
    सोशल मीडिया क्वीन की बिग बॉस में होगी एंट्री ? (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के मेकर्स घर में कुछ जबरदस्त ट्विस्ट लाने वाले हैं। इनमें कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शो में होने वाली है। इस लिस्ट में एक पॉपुलर सोशल मीडिया क्वीन का नाम भी सामने आ रहा है, जिनकी एंट्री घर में जरूर तहलका मचाएगी।

    बिग बॉस 17 को लेकर पिछले कुछ समय खबरे आ रही हैं कि शो में जल्द सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर जाने वाला हैं। अब एक और अपडेट आई है। जानकारी के अनुसार, बिग बॉस के घर में ओरी के अलावा एक और एंट्री होगी, जिनका मुनव्वर फारुकी के साथ विवाद रह चुका है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड एंट्री बन 'बिग बॉस' के घर पहुंचे Orry, सूटकेस की लाइन देख हैरान हुए सलमान खान

    तगड़ी है फैन फॉलोइंग

    बिग बॉस 17 बीते सीजन के मुकाबले फैंस के बीच ज्यादा चर्चा नहीं बटोर पा रहा है। ऐसे में मेकर्स भी घर में बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली और ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा रह चुकी एक सेलिब्रिटी को मेकर्स ने अप्रोच किया है।

    किसकी होगी एंट्री ?

    बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने वाइल्ड का कार्ड एंट्री अपटेड शेयर की है। खबर के अनुसार, बिग बॉस 17 में जल्द अंजलि अरोड़ा की एंट्री होने वाली हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    पॉपुलर रियलिटी शो का रह चुकी हैं हिस्सा

    अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने वायरल डांस वीडियो के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनोट के लॉक अप में भी उन्होंने हिस्सा लिया था और चर्चा बटोरी थी। अंजलि इसके अलावा कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने तोड़ा बिग बॉस का ये रिकॉर्ड, दोस्त मनारा और अंकिता भी नहीं कर पाईं बराबरी

    मुनव्वर के साथ रह है विवाद

    लॉक अप के दौरान अंजलि और मुनव्वर के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली थी। हालांकि, हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन को लेकर विवादित बयान दिया था। बिग बॉस 17 में मुनव्वर को लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और उन्हें झूठा बताया था। अब अगर अंजलि शो में शामिल होती हैं, तो मुनव्वर और उनके बीच जरूर कुछ मसाला देखने को मिलेगा।