Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी, हुआ ऐसा नॉमिनेशन उड़े घरवालों के तोते

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 04:35 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Nomination Task बिग बॉस 17 में इस हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन टास्क करवाए गए। जहां बिग बॉस ने हमेशा की तरह अपने इस कार्य में भी ट् ...और पढ़ें

    बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी, (X Image)
    बिग बॉस कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में आने वाले हफ्ते के लिए कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा लिया। इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऐसी रही कि घरवालों के होश उड़ गए।

    बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को कॉफी के जरिए एक-दूसरे को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहा। जिसने कंटेस्टेंट्स के होश उड़ा दिए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस में हुआ चौंकाने वाला नॉमिनेशन, एलिमिनेशन के गेम में फंसा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

    नील से विक्की ने निकाली दुश्मनी

    बिग बॉस 17 में नील भट्ट ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेटेड हैं। उनसे पहले अनुराग डोभाल को बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था, क्योंकि उन्होंने शो की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, नील भट्ट को बिग बॉस ने नहीं विक्की जैन ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया है, क्योंकि उन्हें स्पेशल पावर मिली थी।

    नील को मिली स्पेशल पावर

    नील भट्ट भले ही बिग बॉस 17 के पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिए गए हो, लेकिन उन्हें एक स्पेशल पावर भी मिली है। बिग बॉस ने बताया कि वो नील भट्ट को नॉमिनेशन की एक पावर दे रहे हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स उनसे कॉफी लेकर दूसरों को नॉमिनेट कर सकते हैं और चाहे जितनी बार ऐसा कर सकते हैं।

    घरवालों ने एक-दूसरे के मुंह पर फेंकी कॉफी

    बिग बॉस ने हमेशा की तरह अपने इस कार्य में भी ट्विस्ट दिया। उन्होंने कहा कि घरवाले जिसे बाहर निकालना चाहते हैं उसके मुंह पर कॉफी फेंक कर नॉमिनेट करेंगे। बस फिर क्या था घरवालों ने एक- एक कर अपने दुश्मन के चेहरे पर काफी दे मारी और भड़ास निकाली।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: खानजादी संग लड़ाई में ईशा मालवीय ने खोया आपा, बोटॉक्स और लिप फिलर को लेकर खोला कच्चा-चिट्ठा

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अंकिता और मनारा की तगड़ी दुश्मनी

    बिग बॉस 17 के मेकर्स ने शो में होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में सबसे ज्यादा गुस्से में मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे को लेकर नजर आईं। अंकिता लोखंडे ने मनारा से कहा, "आप मुझे पसंद नहीं करती और मैं आपको पसंद नहीं करती, इसलिए मैं आपको बाहर करना चाहती हूं।" इतना कहते हुए एक्ट्रेस ने मनारा के मुंह पर काफी फेंक दी। 

    खबरें और भी